Uttarakhand: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शिक्षा निदेशालय में शुरू हुई काउंसिलिंग, शिक्षकों के 827 पद खाली
शिक्षा निदेशक ने बताया कि प्रवक्ताओं के पदों पर शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग चल रही है। जबकि सहायक अध्यापक एलटी के लिए आज दोनों अपर शिक्षा निदेशक कार्यालयों में काउंसलिंग होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग शुरू हो गई। शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक पहले दिन 350 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई। जो शिक्षक छूट गए हैं, उनकी मेरिट के आधार पर आज काउंसलिंग होगी।
प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के 827 पद पिछले काफी समय से खाली हैं। इन पदों में प्रवक्ताओं के 543 एवं अन्य सहायक अध्यापक एलटी के पद हैं। शिक्षा निदेशक ने कहा, प्रवक्ताओं के पदों पर शिक्षा निदेशालय में काउंसिलिंग चल रही है।
ये भी पढ़ें...काम की खबर: महंगी बिजली का बढ़ेगा बोझ...होगी जनसुनवाई, प्रस्ताव पर 31 तक अपने सुझाव देने का मौका
जबकि सहायक अध्यापक एलटी के लिए आज दोनों अपर शिक्षा निदेशक कार्यालयों में काउंसिलिंग होगी। शिक्षा निदेशक ने कहा, काउंसिलिंग के बाद शिक्षकों की विभिन्न अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनाती की जाएगी। शिक्षा निदेशालय में काउंसिलिंग के लिए सुबह आठ बजे से शिक्षक पहुंचने लगे थे।