{"_id":"6390ebecf46a64567f31e8db","slug":"counseling-for-85-mbbs-106-bds-seats-from-today-dehradun-news-drn4303135126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यूथ पेज, पहली डाक से,-अभी इंटरनेट पर नहीं- एमबीबीएस की 85, बीडीएस की 106 सीटों की काउंसिलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यूथ पेज, पहली डाक से,-अभी इंटरनेट पर नहीं- एमबीबीएस की 85, बीडीएस की 106 सीटों की काउंसिलिंग आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में एमबीबीएस की 85 और बीडीएस की 106 रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से नीट यूजी मॉपअप राउंड काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। इस राउंड के तहत 12 दिसंबर को सीट आवंटन किया जाएगा।
एचएनबी मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि नीट यूूजी की दो चरण की काउंसिलिंग के बाद बची हुई सीटों के लिए छात्र आठ दिसंबर से 10 दिसंबर तक पंजीकरण, फीस और च्वाइस भर सकते हैं। इसके बाद 12 दिसंबर को सीट आवंटन किया जाएगा। आवंटित सीटों पर छात्रों को 18 दिसंबर तक दाखिला लेना होगा। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 19 से 21 दिसंबर के बीच कॉलेजों में स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा।
किस कॉलेज में कितनी सीटों पर मौका
कॉलेज का नाम- रिक्त सीटें
मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा- 02
दून मेडिकल कॉलेज- 03
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज- 04
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून- 23
हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट- 14
गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज देहरादून- 39
सीमा डेंटल कॉलेज(बीडीएस)- 43
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज(बीडीएस)- 63
सीट लेकर एडमिशन नहीं लिया तो दोबारा देनी होगी फीस
जिन छात्रों ने नीट यूजी दूसरे चरण की काउंसिलिंग में सीट पाई थी लेकिन उस पर दाखिला नहीं ले पाए, वह मॉपअप राउंड में शामिल हो सकते हैं। लेकिन उन्हें काउंसिलिंग की धरोहर राशि (4000 रुपये) दोबारा जमा करानी होगी। जिन उम्मीदवारों को पहले और दूसरे चरण की काउंसिलिंग के बावजूद सीट नहीं मिल पाई, वह निशुल्क मॉपअप राउंड में शामिल हो सकेंगे। अगर वह छात्र आवंटित सीट पर दाखिला नहीं लेगा तो उसकी सिक्योरिटी फीस जब्त हो जाएगी। उसे आगामी स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भी मौका नहीं मिलेगा। यह भी स्पष्ट है कि इस राउंड की आवंटित सीट पर दाखिले के बाद उसे किसी भी दशा में छोड़ने का अधिकार नहीं होगा।