{"_id":"5e1cc49d8ebc3e87ae37f8cb","slug":"councilors-created-uproar-over-dumping-garbage-in-the-asan-river-vikas-nagar-news-drn332668485","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसन नदी में कूड़ा डंप करने को लेकर सभासदों ने हंगामा काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसन नदी में कूड़ा डंप करने को लेकर सभासदों ने हंगामा काटा
विज्ञापन
नगर पालिका हरबर्टपुर में आयोजित बोर्ड बैठक लेते नगरपालिकाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका हरबर्टपुर की बैठक हंगामेदार रही। बैठक के दौरान सभासदों ने कूड़े को आसन नदी किनारे डालने और निर्माण कार्यों का ठेका चहेते ठेकेदारों को बांटने को लेकर जमकर हंगामा काटा। हंगामे के बीच बोर्ड बैठक में गोसदन के लिए भूमि चिह्नित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
सोमवार को नगरपा लिकाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत अवशेष धनराशि से विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। माह अक्तूबर से माह दिसंबर तक के आय-व्यय के लेखा-जोखा को सदन में रखा गया। सभासद विपुल अग्रवाल ने नगर पालिका से निकलने वाले कूड़े को आसन नदी तट पर डाले को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जब पालिका प्रशासन को कूड़ा डंप करने के लिए वन विभाग ने जमीन आवंटित की है तो कूड़े को किस अधिकार से आसन नदी किनारे डंप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए चौकपर ट्रैफिक लाइट लगाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने आउटसोर्सिंग से तैनात कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की। सभासद राजेंद्र प्रसाद पटेल ने पालिकाध्यक्ष पर सड़क निर्माण कार्यों का ठेका चेहते ठेकेदारों को बांटने का आरोप लगाया। जिसे पालिकाध्यक्ष ने सिरे से नकार दिया।
बैठक में गोसदन के निर्माण के लिए भूमि आवंटन के लिए तहसील प्रशासन से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए उनकी नसबंदी करने और उन्हें देहरादून स्थित गोसदन में छोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि आगामी बोर्ड बैठक में बिजली, सफाई व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में सभासद पम्मी देवी, विपुल अग्रवाल, अखिल गोयल, राजेंद्र प्रसाद पटेल, नीरज थापा, ऊषा भट्ट, मेघश्याम शर्मा, वन दरोगा कुशराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जैव विविधता समिति का गठन
विकासनगर। बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से जैव विविधता समिति का गठन किया गया। जिसमें नगरपालिकाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट को समिति का अध्यक्ष नामित किया गया। इसके साथ ही इस समिति में पम्मी देवी, ऊषा भट्ट, विपुल अग्रवाल और राजेंद्र पटेल को शामिल किया गया है।