{"_id":"610ee2638ebc3e78e218917a","slug":"corporation-s-jcb-will-not-come-out-without-the-permission-of-the-municipal-commissioner-city-news-drn3868578189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त की अनुमति के बिना नहीं निकलेगी निगम की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त की अनुमति के बिना नहीं निकलेगी निगम की जेसीबी
विज्ञापन
नगर निगम की जेसीबी अब नगर आयुक्त की अनुमति के बिना बाहर नहीं निकलेगी। एक दिन पहले अतिक्रमण हटाने के दौरान छोटे दुकानदारों का सामान बिखेरने और जेसीबी से फूड वैन तोड़ने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला ने इसके निर्देश दिए हैं। वहीं, मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी कर्मचारियों से कार्रवाई के दौरान संवेदनशीलता दिखाने की अपील की है।
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को पटेलनगर से कारगी रोड पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान टीम ने कई ठेली और रेहड़ी वालों का सामान सड़क पर फेंक दिया था। यही नहीं उन्होंने जेसीबी से एक फूड वैन को भी तोड़ दिया। निगम की इस कार्रवाई की सोशल मीडिया पर लोग जमकर भर्त्सना कर रहे हैं। वहीं, शनिवार को कार्रवाई का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने कर्मियों के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जेसीबी होने का मतलब ये नहीं कि कुछ भी तोड़-फोड़ दिया जाए। निगम से जेसीबी लेने के लिए अब कर्मचारियों को पहले अनुमति लेनी होगी।
दूसरी ओर, मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों का रोजगार छिन गया है। दिन भर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले छोटे दुकानदारों, ठेली-रेहड़ी वालों के साथ कार्रवाई में मानवीयता दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान, जुर्माने या जब्त करने की कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी दुकानदार का सामान सड़क पर फेंकना या तोड़ना बिल्कुल ठीक नहीं है।