फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Vaccination in uttarakhand: Above 45 years of age People will get vaccinated From 1st April

उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार से 45 से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को लग रहा टीका, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Thu, 01 Apr 2021 11:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Apr 2021 11:40 AM IST
सार

  • देहरादून जिले में बनाए गए 75 अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र, स्वास्थ्य विभाग ने पूरी की तैयारी

विज्ञापन
Coronavirus Vaccination in uttarakhand: Above 45 years of age People will get vaccinated  From 1st April
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

गुरुवार से 45 से 59 साल तक की उम्र वाले सामान्य लोगों को भी कोरोना का टीका लगया जा रहा है। देहरादून जिले में इसके लिए लगभग 75 अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर तैयारियों और केंद्रों से समन्वय बनाने में जुटा रहा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी और टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


पहले चरण में कोरोना मरीजों की सेवा में जुटे अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों और दूसरे चरण में कोरोना काल में अग्रिम पंक्ति में काम करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को टीका लगाया गया था। इसके बाद 60 साल से अधिक की उम्र वाले सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 293 नए संक्रमित मिले, चार मरीजों की मौत, 1800 पार पहुंचे एक्टिव केस
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान 45 से 59 साल तक के उन लोगों को भी टीका लगाया गया जो मधुमेह, अस्थमा, रक्तचाप, हृदय रोग आदि 20 चिह्नित बीमारियों से पीड़ित हैं। अब आज से 45 से 59 साल तक की उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए सिर्फ उम्र और वैध परिचयपत्र लाना जरूरी होगा। इसके लिए आधार कार्ड को प्राथमिकता दी जाएगी। आधार कार्ड नहीं होने पर अन्य मान्य परिचयपत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

दून और आसपास के केंद्र
नेहरूग्राम, मेहूंवाला, थानो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आईटीबीपी सीमाद्वार गेट नंबर-2, राजकीय दून मेडिकल अस्पताल नया ओपीडी भवन, पुराना चिकित्सा अधीक्षक आवास राजकीय दून मेडिकल अस्पताल, नगर निगम बूथ-एक, पुलिस लाइन के बूथ एक, दो व तीन, उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधोईवाला, माजरा, सीमाद्वार, भगत सिंह कालोनी, चूना भट्टा, गांधी ग्राम, दीपनगर, जाखन, कारगी, रीठामंडी, बकरालवाला, खुड़बुड़ा, जिला गांधी शताब्दी नेत्र विज्ञान अस्पताल बूथ एक व दो, कैंट जनरल हॉस्पिटल क्लेमेंटटाउन, कैंट हॉस्पिटल गढ़ी कैंट, बालावाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नया गांव पेलियो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सैन्य अस्पताल के बूथ नंबर एक, दो व तीन, आईटीबीपी अकादमी अस्पताल मसूरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसूरी।

इन बातों का रखें ध्यान  
- टीकाकरण केंद्र पर उम्र और परिचय प्रमाणपत्र के लिए आधार कार्ड और मोबाइल लेेकर पहुंचें।
- इसके अलावा cowin.gov.in वेबसाइट या आरोग्य सेतु एप पर आनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं।
- मोबाइल पर जो संदेश आएगा वह टीकाकरण केंद्र पर जाकर दिखाना होगा।

बुखार और सिर दर्द हो तो घबराएं नहीं 

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने बताया कि किसी भी तरह का टीका लगाने के बाद कई लोगों को बुखार या सिर दर्द जैसी शिकायत होती है। कोरोना के टीके में बुखार, सिर चकराना और सिर दर्द जैसी शिकायत हो सकती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा लें। दिक्कत बढ़ने पर योग्य डॉक्टर की सलाह लें। डॉ. पंत ने बताया कि हालांकि अब तक जिन लोगों को कोरोना का टीका लगा है, उनमें से सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों को इस तरह की सामान्य दिक्कत आई है। जो बिना दवा के ही या फिर डॉक्टर की सलाह के अनुसार, दवा लेने पर ठीक हो गई।

शराब और मांस का सेवन न करें
डा. पंत ने बताया कि टीका लगाने के 24 घंटे तक शराब, धूम्रपान और मांसाहार व अन्य गरिष्ठ भोजन न करें। इसके अलावा टीका लगाने के दो दिन तक अपने क्षेत्र से बाहर न जाएं। भरपूर पानी पिएं और दो दिन तक संभव हो तो पर्याप्त आराम करें, भारी काम तो बिल्कुल न करें। अगर पहले से मधुमेह, हृदय रोग, रक्तचाप, दमा जैसी किसी भी बीमारी की दवा लेते आएं हो तो टीका लगाने के बाद इन दवाओं को लेना बंद न करें। अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेते रहें।

ऑडियो संदेश से कर रहे जागरूक
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित की ओर से कोरोना टीकाकरण को लेकर वाट्सएप पर ऑडियो संदेश के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

गर्भवती महिलाएं न लगवाएं टीका
सीएमओ के मुताबिक, गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाएं कोरोना का टीका न लगवाएं। जिन लोगों को कोरोना के लक्षण हों या किसी आकस्मिक बीमारी या अस्पताल में भर्ती हों वह स्वस्थ होने के चार से आठ हफ्ते बाद टीका लगवाएं। जिन लोगों को किसी टीके या दवा से एलर्जी होती वह लोग टीका न लगवाएं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में निशुल्क और निजी अस्पतालों में एक खुराक के अधिकतम 250 रुपये ही लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed