फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus uttarakhand news update: two corona patients recover, told their story of winning

Coronavirus Uttarakhand : दो और मरीज हुए ठीक, देश के लोगों के लिए कही ये बड़ी बात

Sun, 12 Apr 2020 07:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 Apr 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
coronavirus uttarakhand news update: two corona patients recover, told their story of winning

उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 35 है, जिनमें से दो और मरीज ठीक हो गए हैं। अब रिकवर हुए संक्रमितों की कुल संख्या सात हो गई है। दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती अमेरिकी नागरिक और सेलाकुई निवासी युवक की लगातार दूसरी बार रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

विज्ञापन


दुबई से लौटे सेलाकुईं निवासी 21 वर्षीय युवक ने 15 दिन में कोरोना को हरा दिया। वह दुबई में एक होटल में पिछले करीब एक साल से हॉस्पिटैलिटी का काम कर रहे था। कोरोना का संक्रमण बढ़ने से गत 18 मार्च को दुबई से वापस अपने घर आया था। दुबई में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर वह वायरस की चपेट में आया।

विज्ञापन
Trending Videos

बहुत दिनों बाद दिखे बीमारी के लक्षण

बीमारी के लक्षण उसने बहुत दिनों बाद दिखे। लेकिन इसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी। उपचार के दौरान अस्पताल में भी चिकित्सकों का पूरा सहयोग किया। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ भी युवक को लगातार भरोसा दिलाते रहे।

अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय युवक चिकित्सकों , नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मियों का आभार जताना नहीं भूला। युवक का कहना है कि कोरोना बीमारी में मन में नेगेटिव ख्याल नहीं लाना है। साथ ही डॉक्टरों द्वारा बताई गई सलाह के अनुसार काम करना है और सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन का सभी लोग अच्छी तरह से पालन करें, ताकि हम लोग कोरोना को जड़ से मिटा सके।

इधर, कोरोना वायरस से जंग जीतकर सकुशल घर वापस पहुंचने पर युवक के परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

विज्ञापन

अमेरिकी नागरिक बोला, हमेशा रहेगा भारत का कर्ज

कोरोना से जंग जीते 49 वर्षीय अमेरिकी नागरिक ने डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का दिल से आभार जताया है। अमेरिकी नागरिक ने अपनी भाषा मे स्टाफ से कहा कि भारत ने उसे नया जीवन दिया है।

अस्पताल के स्टाफ ने जिस तरह से देखभाल की वह कभी भूल नहीं सकते। यह बात उन्हें हमेशा याद रहेगी। इस देश से वापस लौटते वक्त वह एक ऐसा ऋण अपने ऊपर लेकर जाएंगे, जिसे कभी भी चुकाया नहीं जा सकता। करीब 20 दिन अस्पताल में रहकर वह जान गए हैं कि विश्व में भारत की जो छवि है, वह क्यों है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed