फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus uttarakhand news update: corona positive 25 people home quarantine

Coronavirus Uttarakhand : कोरोना पॉजिटिव से जुड़े 25 लोगों को किया होम क्वारंटीन

Sun, 19 Apr 2020 01:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 19 Apr 2020 01:30 AM IST
सार

  • महिला चिकित्सक की मेड, उसके पति, दो बच्चों को किया होम क्वारंटीन 
  • नो माह के बच्चे के सम्पर्क में आए परिवार के 21 लोग भी क्वारंटीन 

विज्ञापन
coronavirus uttarakhand news update: corona positive 25 people home quarantine
उत्तराखंड में लॉकडाउन

विस्तार

देहरादून के आर्मी अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक और नौ माह के बच्चे में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनसे जुड़े करीब 25 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। इसके अलावा लखनऊ में महिला चिकित्सक के संपर्क में आए अधिकारियों को भी क्वारंटीन करने को लिखा गया है।

विज्ञापन


देहरादून में शुक्रवार को एक महिला चिकित्सक और नौ माह के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बच्चा पहले से ही मां के साथ क्वारंटीन था। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पुलिस और प्रशासन उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में जुट गया था।
विज्ञापन


एसपी सिटी श्वेता चौबे के मुताबिक महिला चिकित्सक के घर में रहने वाली मेड, उसके पति और दो बच्चों को होम क्वारंटीन किया गया है।  इसके अलावा बच्चे के संपर्क में करीब 21 लोगों के आने की जानकारी है। इन सभी लोगों को भी होम क्वारंटीन किया गया हैं। महिला चिकित्सक नौ अप्रैल को लखनऊ से ट्रेनिंग से लौटी थी। ट्रेनिंग में उसके साथ देश भर के 60-70 अधिकारियों के भी शामिल होने की खबर है। इस मामले में अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed