फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Uttarakhand Lockdown: Seven Suspected Admitted in Hospital after meet corona positive patient

Coronavirus in Uttarakhand: एक ही परिवार के छह लोगों समेत सात संदिग्ध मिले, कोरोना पॉजिटिव महिला से मिलकर लौटे थे दो लोग

Wed, 25 Mar 2020 07:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा/रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा/रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Mar 2020 07:53 PM IST
सार

  • खटीमा में एक ही परिवार के छह लोगों समेत सात संदिग्ध मिले
  • सातों को किया क्वारंटीन, सभी के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे

विज्ञापन
Coronavirus Uttarakhand Lockdown: Seven Suspected Admitted in Hospital after meet corona positive patient
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक ही परिवार के छह और एक पड़ोसी के कोरोना संदिग्ध मिलने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। बुखार, सर्दी जुकाम आदि की शिकायत के साथ ही यह बात सामने आई कि इनमें से दो लोग बीते दिनों पीलीभीत में एक महिला से मिलकर लौटे थे।

विज्ञापन


महिला सऊदी अरब से लौटी थी और कोरोना पॉजिटिव है। प्रशासन ने सातों संदिग्धों को क्वारंटीन किया है और इनके सैंपल लेकर हल्द्वानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजे हैं।
विज्ञापन


नागरिक चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम तक रिपोर्ट आ जाएगी। बुधवार को नगर क्षेत्र में एक परिवार के छह और पड़ोसी एक अन्य व्यक्ति को बुखार और जुकाम की शिकायत सामने आई। सूचना पर एसडीएम निर्मला बिष्ट, कोतवाल संजय पाठक आदि मौके पर पहुंचे और उस गली के लोगों को एहतियातन होम क्वारंटीन के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने सभी सातों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। नोडल अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि एक परिवार के छह लोगों में से दो लोग बीते दिनों पीलीभीत गए थे, जो वहां एक सऊदी अरब से लौटी महिला के मिले थे। कहा कि सातों में बुखार और जुकाम की शिकायत मिली है।

इन्हें आईटीआई में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में भेजा जा रहा है। इधर, रुद्रपुर से सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट और एसीएमओ डॉ. ऊषा जंगपांगी ने भी खटीमा पहुंचकर मरीजों के बारे में जानकारी जुटाई।

दुबई से लौटे व्यक्ति की जांच की

बाजपुर में चार दिन पहले दुबई से लौटे एक व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर 14 दिन के लिए होम क्वांरटीन किया है। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने विदेश से लौटे व्यक्ति के घर पर नोटिस भी चस्पा कर बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है।

सूचना के आधार पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज माथुर ने स्वास्थ्य टीम के साथ विदेश से लौटे केलाखेड़ा नगर निवासी व्यक्ति के घर जाकर जांच पड़ताल की। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि 21 मार्च को एक व्यक्ति दुबई से अपने घर लौटा था।

सीएमएम के अनुसार गांव महेशपुरा में भी छह लोग एक सप्ताह पहले विदेश से लौट थे। इन सभी की मंगलवार को जांच की गई थी। जांच में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है। बाजपुर क्षेत्र में एक महीने के अंतराल में विदेश से 27 लोग आए हैं। जिनकी निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed