फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Coronavirus Lockdown Latest News Update Today: case on lockdown violation on 51 people including six month old child

Uttarakhand Lockdown Update: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 51 लोगों पर केस दर्ज, दो बच्चों के नाम किए शामिल, बाद में हटाए

Fri, 24 Apr 2020 02:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Apr 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Coronavirus Lockdown Latest News Update Today: case on lockdown violation on 51 people including six month old child
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 51 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामला उत्तरकाशी जिले का है। जहां उत्तरकाशी की राजस्व पुलिस ने 51 लोगों के खिलाफ होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


इन 51 लोगों में छह माह और तीन साल के दो बच्चों के नाम भी शामिल थे। लेकिन जुवेनाइल जस्टिस एक्ट को ध्यान में रखते हुए बाद में बच्चों का नाम हटा दिया गया। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में 51 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था।

विज्ञापन

होम क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं किया

ग्राम प्रधान से बताया कि उक्त लोग होम क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ग्राम प्रधान से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व पुलिस ने  51 लोगों सहित एक छह माह और तीन साल के बच्चे के खिलाफ भी लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर दिया।

हालांकि बाद में प्रशासन ने दोनों बच्चों का नाम लिस्ट से हटा दिया। बताया गया कि जिसने इन बच्चों का नाम शामिल किया था संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इस मामले में उत्तरकाशी डीएम का कहना है कि आठ साल से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed