फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Uttarakhand: Jamati Ruckus and Misbehave with Doctors in Doon Hospital, force deployed

Coronavirus Uttarakhand: दून अस्पताल में कोरोना संदिग्ध जमातियों के हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Uttarakhand: Jamati Ruckus and Misbehave with Doctors in Doon Hospital, force deployed
- फोटो : File Photo

देहरादून के दून अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना संदिग्ध जमातियों द्वारा किए गए हंगामे के बाद पुलिसकर्मी, पीएसी, एसडीआरएफ और एलआईयू के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने दून अस्पताल पर पैनी नजर बनाई हुई है।

विज्ञापन


तब्लीगी जमात में शामिल हुए 10 जमातियों को बहस्पतिवार रात तक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने दून अस्पताल क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया था।

शुक्रवार को जब कैंटीनकर्मी अस्पताल स्टाफ के साथ क्वारंटीन वार्ड में भोजन देने गए तो जमातियों ने हंगामा कर दिया। जमातियों का कहना था कि उन्हें पूरा खाना नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन

वार्ड में जाने से कतराने लगी हैं महिलाकर्मी

जबकि स्टाफ का कहना था कि अस्पताल में मिलने वाले भोजन में मरीजों की डाइट के हिसाब से निर्धारित सामग्री दी जाती है।

स्टाफ ने इसकी शिकायत कोरोना के काॅर्डिनेटर एवं डिप्टी एमएस डाॅ. एनएस खत्री से की। स्टाफ ने बताया कि जमाती मरीज उनकी सलाह भी नहीं मान रहे हैं। यही नहीं स्टाफ के साथ बदतमीजी भी की जा रही है। इससे महिलाकर्मी उस वार्ड में जाने से कतराने लगी हैं।

डाॅ. खत्री ने इसकी सूचना देहरादून के डीआईजी अरूण मोहन जोशी को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने जमातियों को सख्त हिदायत दी कि अगर हंगामा किया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed