उत्तराखंड में कोरोना: 42 नए संक्रमण के मामने आए सामने, प्रदेश में सक्रिय मामले दो सौ से कम
उत्तराखंड में फिर से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ा है। सबसे ज्यादा हरिद्वार जिले में एक दिन में 28 संक्रमित मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक सप्ताह बाद बीते 24 घंटे के भीतर 42 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 59 ठीक हुए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92134 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 3268 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों में 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
उत्तराखंड में फिर से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ा है। सबसे ज्यादा हरिद्वार जिले में एक दिन में 28 संक्रमित मिले हैं। देहरादून में पांच, नैनीताल में पांच, चंपावत में दो, पौड़ी व उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। सात जिलों में कोई नया मामला नहीं मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 59 मरीज ठीक हुए हैं।
ये भी पढ़ें...पीएम मोदी संग परीक्षा पर चर्चा: एक अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे उत्तराखंड के 56 हजार बच्चे
इन्हें मिलाकर अब तक 88450 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 199 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.27 प्रतिशत हो गई है।