{"_id":"62bbe5e6165b254dba028244","slug":"coronavirus-news-in-uttarakhand-covid-19-news-today-28-june-2022-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में मिले 56 नए संक्रमित, देहरादून में सबसे अधिक 38 मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में मिले 56 नए संक्रमित, देहरादून में सबसे अधिक 38 मामले आए सामने
Wed, 29 Jun 2022 11:15 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:15 AM IST
सार
प्रदेश में अब कोरोना के 299 सक्रिय मामले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 200 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार के 36, नैनीताल के 22 हैं। रुद्रप्रयाग में कोई एक्टिव केस नहीं है जबकि बागेश्वर में केवल एक एक्टिव केस है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : Pixabay
विस्तार
प्रदेश में कोरोना के 56 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं कोविड के 299 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए 56 नए मामलों में सबसे ज्यादा 38 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में छह, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन, अल्मोड़ा व नैनीताल में दो-दो, बागेश्वर व टिहरी में एक-एक मामला शामिल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बुजुर्ग दादी का हैरतअंगेज स्टंट, हर की पैड़ी पर गंगा में पुल से लगाई छलांग, वायरल वीडियो देख लोग बोले-OMG!
विज्ञापन
16 मरीजों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में कोविड के 299 एक्टिव केस हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 200 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार के 36, नैनीताल के 22 हैं। रुद्रप्रयाग में कोई एक्टिव केस नहीं है जबकि बागेश्वर में केवल एक एक्टिव केस है। प्रदेश में कोविड की पॉजिटीविटी दर 4.09 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। दूसरी ओर, मंगलवार को प्रदेश में 15380 लोगों ने कोविड की वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन