{"_id":"625e47fefc52cd5de11f4d5e","slug":"coronavirus-news-in-uttarakhand-covid-19-news-today-18-april-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे के भीतर मिले नौ मरीज, प्रदेश में रिकवरी दर 96.19 और संक्रमण दर 0.78 प्रतिशत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे के भीतर मिले नौ मरीज, प्रदेश में रिकवरी दर 96.19 और संक्रमण दर 0.78 प्रतिशत दर्ज
Tue, 19 Apr 2022 11:13 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:13 AM IST
सार
तीसरी लहर में अब तक 88729 मरीज ठीक हो चुके हैं। सात जिलों में कुल 26 सक्रिय मामले हैं। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार में दो, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : Pixabay
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के नौ नए मरीज मिले हैं, जबकि चार संक्रमित ठीक हुए हैं। 26 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92244 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1148 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हनुमान जन्मोत्सव पर पथराव विवाद बढ़ा: काली सेना विरोध में उतरी, कहा- आरोपी नहीं पकड़े तो ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचेंगे धरना देने
विज्ञापन
देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार में दो, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। चार संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। तीसरी लहर में अब तक 88729 मरीज ठीक हो चुके हैं। सात जिलों में कुल 26 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.19 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.78 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन