उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में मिले सिर्फ दो नए संक्रमित, 18 हुए ठीक, 37 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज
संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 37 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर सिर्फ दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 18 संक्रमित ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 37 रह गई है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92226 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 888 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून व नैनीताल जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की तुलना में अब अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। जोकि राहत की खबर है। वर्तमान में 37 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिले में एक भी सक्रिय मामले नहीं है।