उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में तीन जिलों में मिले आठ नए कोरोना संक्रमित, 173 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज
देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार में दो और चमोली जिले में एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 10 संक्रमित ठीक हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर तीन जिलों में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 10 मरीज ठीक हुए हैं। 173 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92197 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 2095 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
ये भी पढ़ें...मन में कसक और कश्मकश में पूर्व सीएम: पता नहीं कांग्रेस मुझे अपने साथ कितने दिन रखेगी, जानिए ऐसा क्यों बोले हरीश रावत
देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार में दो और चमोली जिले में एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 10 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88536 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में अधिक ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले लगातार घट रहे हैं। वर्तमान में 173 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें पौड़ी व टिहरी जिले में एक भी सक्रिय मामले नहीं है।