फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Youth Death in Doiwala, Two corona suspected caught

Lockdown: डोईवाला के सील क्षेत्र में युवक की मौत, रुकवाया अंतिम संस्कार, देहरादून में मिले दो संदिग्ध मरीज

Fri, 10 Apr 2020 11:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Apr 2020 11:32 PM IST
सार

  • हरिद्वार जनपद का रहने वाला था युवक, स्थानीय प्रशासन ने दी हरिद्वार जिले को सूचना
  • एक भगत सिंह कॉलोनी और एक केशव विहार डोईवाला में संदिग्ध व्यकित मिला

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Youth Death in Doiwala, Two corona suspected caught
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून के डोईवाला के निगरानी वाले क्षेत्र में एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया। हरिद्वार जिला निवासी युवक के शव का पहले तो परिजनों ने गुपचुप तीरके से अंतिम संस्कार कराना चाहा लेकिन किसी तरह प्रशासन को भनक लग गई। प्रशासन ने हरिद्वार से बुलवाकर हिमालयन अस्पताल में रखवाया है। पहले उसका सैंपल लिया जाएगा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार हो सकेगा।

विज्ञापन


डोईवाला के झबरावाला और केशव विहार दो क्षेत्रों को चार दिन पहले सील कर दिया गया था। यहां प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी में लगी हुई हैं। यहां हर दिन सैकड़ों लोगों से पूछताछ और फोन पर बातचीत की जा रही है। इसी बीच शुक्रवार दोपहर एक युवक को खून की उल्टियां आई और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। युवक मूल रूप से हरिद्वार की भगवानपुर तहसील का निवासी था। परिजन अंतिम संस्कार के लिए उसे हरिद्वार ले जाने लगे, लेकिन इसकी भनक प्रशासन को लग गई।
विज्ञापन


एसडीएम डोईवाला लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि युवक की मौत के बाद उसे हरिद्वार ले जाया जा रहा है। इसकी जानकारी हरिद्वार जिला प्रशासन को दी गई और शव का अंतिम संस्कार कराने से रोका गया। चूंकि, क्षेत्र में कोविड19 को लेकर निगरानी चल रही है तो इस संदिग्ध मौत के बारे में भी सब कुछ जानना जरूरी है। ऐसे में पहले युवक के शव की जांच के लिए सैंपलिंग की जाएगी, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। फिलहाल, शव को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में रखा गया है। वहीं प र प्रशासन की मौजूदगी में मेडिकल टीम शव का जांच के लिए सैंपल लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में सील क्षेत्रों में पाए गए दो संदिग्ध मरीज

प्रतिदिन की जा रही सामुदायिक निगरानी के दौरान शुक्रवार को जिले में दो संदिग्ध व्यक्ति मिले हैं। इनमे कोरोना जैसे लक्षण बताए जा रहे हैं। दोनो व्यक्ति की सूचना मेडिकल टीम को दी गई है, जिसके बाद इनकी जांच की जाएगी।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक निगरानी में 37 टीमें लगी हुई हैं। इनमें आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के अलावा 69 शिक्षक भी शामिल हैं। शुक्रवार को टीमों ने फोन के माध्यम से 217 लोगो से संपर्क किया है। इनमें से एक व्यक्ति भगत सिंह कॉलोनी और दूसरा केशव विहार डोईवाला का है। इनके बारे में टीमों ने मेडिकल टीम को सूचित कर दिया है। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सील क्षेत्रों में कुल 9700 व्यक्तियों से संपर्क किया। जिले से कुल 62 सैंपल भेजे गए और 37 सैंपल रिपोर्ट आई है। ये सभी रिपोर्ट नेगेटिव हैं।

110 लोग पहुंचे सर्दी जुकाम की दवा लेने
पिछले दिनों मेडिकल स्टोर संचालकों को हिदायत दी गई थी कि किसी भी व्यक्ति को सर्दी जुकान की दवा बिना पर्चे के न दी जाए। ऐसे में मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। जिलेभर से शुक्रवार को कुल 110 लोगों की जानकारी प्रशासन को दी गई। ये सभी लोग सर्दी जुकाम या खांसी आदि से पीड़ित थे और मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed