फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand : Rss Start Call centers for Poor People help

Coronavirus Lockdown: अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों की मदद के लिए आरएसएस ने बनाया कॉल सेंटर

Mon, 30 Mar 2020 11:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Mar 2020 11:43 PM IST
सार

  • देश भर से 1412 लोगों ने किया संघ का सहयोग
  • मोबाइल नंबर पर कॉल करके लोग मांग सकते हैं सहायता
  • सोशल मीडिया के जरिये बेसहारों की मददगार बनीं नेहा जोशी

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand : Rss Start Call centers for Poor People help
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

कोरोना संकट में देश व्यापी लॉक डाउन के बीच राज्य से बाहर फंसे उत्तराखंड के लोगों की सहायता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने ऑनलाइन विंडो खोली है। इसके साथ ही प्रांतीय कार्यालय में कॉल सेंटर भी बनाया है। इसमें 9410770763 पर लोग सहायता मांग सकते हैं।

विज्ञापन


संघ के प्रांतीय कार्यालय के मुताबिक, इस ऑनलाइन विंडो पर 1408 मूल निवासियों ने सहायता के आवेदन एवं प्रतिक्रियाएं दी हैं। संघ ये सारी जानकारी स्थानीय स्वयंसेवकों और प्रशासन के साथ साझा कर रहा है ताकि लोगों को तत्काल सहायता मिल सके। संघ के प्रांतीय प्रचारक युद्धवीर के मुताबिक, कोरोना वायरस की रोकथाम और लॉक डाउन में जरूरतमंदों की सहायता के लिए संघ ने प्रशासन का सहयोग करने के लिए 109 स्थान तय किए हैं।
विज्ञापन


जहां 825 स्वयंसेवक तैनात हैं। अब तक संघ की ओर से 7705 परिवारों को सहायता दी गई है। इस दौरान 1412 लोगों ने गरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए संघ का सहयोग किया है। संघ के सहायता केंद्रों में अब तक 11047 लोगों को भोजन कराया जा चुका है। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए हैं। 146 स्थानों पर सामाजिक दूरी को बनाने के लिए दूरी चिन्ह बनाए गए हैं जबकि 9160 लोगों को मास्क और 2200 लोगों सैनिटाइजर बांटे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये बेसहारों की मददगार बनीं नेहा जोशी

सोशल मीडिया पर युवाओं को अधिकांश समय बिताते हुए आपने देखा होगा, लेकिन भाजयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी अपनी टीम के जरिये कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के बीच देश के विभिन्न स्थानों पर फंसे बेसहारा लोगों को वहीं मदद पहुंचा रही हैं। उनका ये कार्य औरों के लिए प्रेरणादायक भी है।

सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने सुद्धोवाला, प्रेमनगर, आईएसबीटी आदि जगहों पर रहने वाले अरुणाचल प्रदेश के 200 से अधिक छात्रों को भोजन समेत अन्य मदद पहुंचाई। जिसके बारे में जानकारी होने पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीटर के जरिये उनका आभार जताया। इतना ही नहीं नेहा जोशी द्वारा बीते कुछ दिनों से सैकड़ों बेसहारा लोगों को मौके पर ही कुछ ही घंटों में मदद पहुंचाई गई।

नेहा बताती हैं कि सोशल मीडिया के जरिये वह देश में विभिन्न स्थानों पर फंसे उत्तराखंड तथा उत्तराखंड में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों की मदद कर रही हैं। बताया कि इलाहाबाद में उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के जरिये उत्तराखंड के युवक को पानी पहुंचाया। वहीं, हैदराबाद में 11 लोगों को राशन पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन से सामंजस्य बनाते हुए तमिलनाडु और हरियाणा में भी दर्जनों जरूरतमंदों की मदद की गई है।

दूसरे लोग भी सोशल मीडिया के जरिये करें मदद
नेहा जोशी ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वह भी सोशल मीडिया के जरिये उत्तराखंड और दूसरे राज्यों के बेसहारा लोगों की मदद करें। तभी कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में जीत हासिल होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोशल मीडिया की ताकत के जरिये लोगों की मदद की अपील कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed