Coronavirus Uttarakhand: गुरुवार को 46 सैंपलों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, दून अस्पताल के एक डॉक्टर को आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक डॉक्टर को आइसोलशन वार्ड में भर्ती कराया गया। भर्ती माइक्रोबायोलॉजिस्ट ने खुद में कोरोना जैसे लक्षण होने की बात कही थी। जिसके बाद उन्हें आइसोलेट किया गया। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री के मुताबिक सीएमओ कार्यालय के एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट को भर्ती किया गया है।
इन्होंने क्वारंटीन सेंटरों में ठहरे हुए कई जमतातियों के सैंपल लिए थे। उन्हें विशेषज्ञ डाक्टरों की देखरेख में रखा गया है। उनकी तबीयत सामान्य है। दून अस्पताल में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि करीब 30 अन्य संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। ऐसे में उन्हें एहतियातन बुधवार रात को ही आइसोलेट कर दिया गया था।
गुरुवार को 46 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमित मामलों के बीच गुरुवार का दिन स्वास्थ्य विभाग के लिए थोड़ा राहत लेकर आया। मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश से आई सैंपल जांच रिपोर्ट में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। पूरे प्रदेश से 156 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बाकी की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के 13 जनपदों से कुल 156 सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी और ऋषिकेश भेजे गए हैं। जबकि दोनों लैबों से 46 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें एक भी सैंपल में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमण के 35 मामले सामने आए हैं। इनमें से पांच मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 30 संक्रमित प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। सभी संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
प्रदेश में अभी तक 1531 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 1235 नेगेटिव और 35 पॉजिटिव आए हैं। जबकि 261 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पंत ने कहा कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपलों की संख्या बढ़ाई गई है। जिन लोगों को कोरोना संक्रमण के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।