फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand: American Women found Corona Positive after return From Rishikesh

Coronavirus in Uttarakhand: ऋषिकेश से अमेरिका पहुंची महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर की ये अपील

Tue, 31 Mar 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी विनोद मुसान, अमर उजाला, ऋषिकेश
विनोद मुसान, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Mar 2020 02:30 AM IST
सार

  • कोरोना की चपेट में आई महिला, स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए 25 लोगों कीजांच की
  • महिला ने फेसबुक पर पोस्ट कर दी खुद के बीमार होने की जानकारी

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: American Women found Corona Positive after return From Rishikesh
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

ऋषिकेश से अमेरिका पहुंची महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। महिला की फेसबुक पोस्ट से इस बारे में जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला के संपर्क में आए करीब 25 लोगों की जांच की गई।

विज्ञापन


राहत की बात यह है कि उक्त सभी लोग सामान्य हैं। महिला सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जांच कराने की भी अपील कर रही है। मामला मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन का है। पिछले कुछ समय से अमेरिकन महिला भारत में रह रही थी। वह दो मार्च से 14 मार्च तक तपोवन के राज रिजॉर्ट में ठहरी थी।
विज्ञापन


इस बीच वह क्षेत्र के कई लोगों के संपर्क में भी आई। तपोवन क्षेत्र में एक अन्य अमेरिकन महिला गरीब, बेसहारा बच्चों के लिए स्कूल चलाती हैं। कोरोना पॉजीटिव पाई गई महिला जितने दिन यहां रहीं, उतने ही दिन वह स्कूल में बच्चों से मिलने भी जाती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बच्चों के साथ बिताती थीं

वह काफी समय बच्चों के साथ बिताती थीं। 23 मार्च को अमेरिका पहुंचने पर उक्त महिला की तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। इसके बाद उक्त महिला ने सबसे पहले उन लोगों को अलर्ट किया, जिनके साथ वह यहां तपोवन में कुछ समय बिताकर गई थीं।  महिला ने फेसबुक पर लिखा, कि दुर्भाग्य से मैं कोरोना पॉजीटिव पाई गई हूं। मैं आपके साथ समय बीताकर गई हूं। इसलिए मैं चाहती हूं, आप खुद के स्वास्थ्य की जांच करा लें।

सूचना से हरकत में आया प्रशासन
सोमवार को जैसे ही यह मामला प्रकाश में आया एलआईयू, पुलिस विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जगदीश चंद जोशी के नेतृत्व स्वास्थ्य विभाग फकोट की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के संपर्क में आए करीब 25 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। राहत वाली बात यह है कि इस बीच जांच में सभी लोग सामान्य पाए गए। हालांकि सभी लोगों से खुद को 14 दिन तक होम क्वारंटीन के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed