फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Unlock in Four districts on saturday and sunday this week

Coronavirus in Uttarakhand: रक्षाबंधन पर प्रदेश के चारों मैदानी जिले शनिवार-रविवार को रहेंगे अनलॉक

Thu, 30 Jul 2020 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jul 2020 10:18 AM IST
सार

  • रक्षाबंधन के चलते लागू नहीं होगा लॉकडाउन
  • सरकार ने लिया निर्णय, मुख्य सचिव जारी करेंगे निर्देश

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Unlock in Four districts on saturday and sunday this week
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रक्षाबंधन के चलते इस सप्ताह उत्तराखंड के चारों मैदानी जिलों में शनिवार और रविवार को अनलॉक रहेगा। प्रदेश सरकार ने त्योहार को देखते हुए जनहित में लॉकडाउन लागू नहीं करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव को इस संबंध में निर्देश जारी करने को कहा है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था। बीत दो सप्ताह से चारों जिलों में शनिवार-रविवार को लॉकडाउन लागू किया गया था। इधर रक्षाबंधन को देखते हुए दून उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार से इस सप्ताह लॉकडाउन न लागू करने की मांग की थी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: 279 नए संक्रमित मिले, दो की मौत, मरीजों की संख्या 6800 पार
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय में मीडिया से औपचारिक वार्ता में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस सप्ताह रक्षाबंधन के चलते चारों मैदानी जिलों में शनिवार-रविवार को अनलॉक रहेगा। त्योहार के समय लोगों और व्यापारियों को लॉकडाउन से किसी तरह की असुविधा न हो। इसके लिए सरकार ने अनलॉक करने का निर्णय लिया है।

कोरोना के कारण भाजपा उत्तराखंड के सभी कार्यक्रम स्थगित

कोरोना के चलते उत्तराखंड भाजपा ने निकट भविष्य में होने वाले अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए है। आवश्यक बैठक वर्चुअल रूप में की जाएगी।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि प्रदेश में कोरोना काल की वर्तमान स्थिति में सावधानी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने निकट भविष्य के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।



इनमें रक्षाबंधन के बाद विधानसभा क्षेत्रों में होने वाला जन संपर्क अभियान भी शामिल है। अब ये कार्यक्रम कोरोना की स्थिति में सुधार होने के बाद शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बीच यदि कोई आवश्यक बैठक अथवा कोई अन्य कार्यक्रम करना होगा, तो वह वर्चुअल या वेबिनार के रूप में किए जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed