फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus lockdown in uttarakhand: Six Jamaati Detected Corona Positive Today, Total 16 patients

Coronavirus: उत्तराखंड के नौ और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, पांच देहरादून, एक बाजपुर और तीन यूपी में हैं भर्ती

Fri, 03 Apr 2020 11:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Apr 2020 11:57 PM IST
सार

  • यूपी में मिले देहरादून के तीन संक्रमितों को मिलाकर उत्तराखंड के 19 लोग हो चुके संक्रमित
  • प्रदेश भर से अब तक 825 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें 671 की रिपोर्ट निगेटिव और 16 मामले पॉजिटिव पाए गए
  • काशीपुर में भर्ती मां-बेटे समेत तीन की रिपोर्ट नेगेटिव

विज्ञापन
Coronavirus lockdown in uttarakhand: Six Jamaati Detected Corona Positive Today, Total 16 patients
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में शुक्रवार को छह और लोग कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इसमें पांच देहरादून और एक बाजपुर से है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी संक्रमित जमाती निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर उत्तराखंड लौटे थे। जबकि देहरादून निवासी तीन जमाती प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उन्हें वहीं आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन


अब तक तब्लीगी जमात में उत्तराखंड निवासी 12 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती का कहना है कि आज प्राप्त हुई रिपोर्ट में छह पॉजिटिव मिले हैं। सभी जमातियों को पूरी एहितयात के साथ आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि गुरुवार को भी तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दो दिन के अंदर नौ मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है। यूपी में मिले दून निवासी तीन कोरोना पॉजिटिव मिलाकर उत्तराखंड के कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है। 
विज्ञापन


96 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव, छह मामले पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक प्रदेश में दो मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर से 144 सैंपल जांच के लिए भेेजे गए। जबकि मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी व एम्स ऋषिकेश से 92 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव और छह मरीजों में कोरोना से संक्रमित पाए गए। प्रदेश भर से अब तक 825 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें 671 की रिपोर्ट निगेटिव और 16 मामले पॉजिटिव पाए गए। जबकि 138 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी राज्यों से लौटे जमातियों की पहचान कर सख्ती से निगरानी की जा रही है। छह जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जो बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में आए हैं। सभी संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री का रिकार्ड पता किया जा रहा है और उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
-डॉ. पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य

आने वाले 15 दिन चुनौती भरे

संक्रमण से बचाव व रोकथाम के कार्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग और अलर्ट हो गया है। कोरोना वायरस को लेकर आने वाले 15 दिन उत्तराखंड के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात व अन्य राज्यों की जमात में शामिल होने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग का ऐसे लोगों की पहचान करने पर फोकस है।

प्रदेश में अब तक पुलिस और जिला प्रशासन ने 292 जमातियों को क्वारंटीन किया है। वहीं, पहले से प्रदेश में दस संक्रमित मरीजों के संपर्क में 1150 से ज्यादा लोग आए हैं। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

दो-तीन दिनों में पांच संक्रमित मरीजों को भेजा जा सकता है घर

देहरादून, कोटद्वार व हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित मामले आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कोरोना संक्रमित मरीज से वायरस स्थानीय स्तर पर न फैले इस पर सरकार और विभाग का ध्यान केंद्रित है।

देहरादून और कोटद्वार अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती पांच संक्रमित मरीजों को दो-तीन  दिनों में अस्पताल से घर भेजा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांच संक्रमित मरीज स्वस्थ हैं। दूसरी बार मेडिकल जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा जाएगा।

मां-बेटे समेत तीन की रिपोर्ट नेगेटिव 

काशीपुर के गोविंदनगर निवासी महिला और उसके बेटे की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह महिला हाल ही में अपने मायके लतीफपुर हस्तिनापुर से काशीपुर आई थी। यहां आने पर बुखार की बात का पता चलने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विभाग को दी थी।  

जानकारी मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे और महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे को एहतियातन आईसोलेशन वार्ड में रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed