फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Coronavirus Lockdown in Uttarakhand :Many Organizations Helped Hungry and Poor People

Uttarakhand Lockdown: मुश्किल हालात में ऐसे बने खेवनहार, कोई बांट रहा राशन तो किसी ने चलाया रोटी बैंक

Mon, 30 Mar 2020 09:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Mar 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttarakhand :Many Organizations Helped Hungry and Poor People
उत्तराखंड में जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के चलते घोषित हुए लॉकडाउन से कई जगह स्थितियां खराब होने लगी हैं। ऐसे में कुछ लोग मुसीबत में फंसे लोगों की मदद को आगे आए हैं। इनमें से कुछ लोगों ने रोटी बैंक तो किसी ने जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। इन सबके बीच स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा अलग-अलग फील्ड से जुड़े कोरोना सैनानी अपनी भूमिका निभाने में जुटे हैं। अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने गरीब, मजदूर असहाय लोगों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था के लिए

विज्ञापन


रोटी बैंक को रविवार से हुक्का क्लब से संचालित किया जा रहा है। रोटी बैंक खुलने से नगर के जरूरतमंद लोगों को काफी फायदा भी पहुंच रहा है। रविवार को ही रोटी बैंक की ओर से करीब एक हजार जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट बांटे गए।
विज्ञापन


जबकि 600 लोगों की डिमांड और आ चुकी है और इनके लिए भी भोजन की व्यवस्था की जा रही है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि ऐसे जरूरतमंद जिन्हें भोजन की आवश्यकता है नोडल अधिकारी डॉ. अजीत तिवारी से संपर्क कर सकते हैं। वहीं सर्वदलीय महिला संस्था अल्मोड़ा ने नगर के विभिन्न वार्डों में गरीब और बेसहारा लोगों को धारानौला में राशन किट वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई संगठन आए सामने

प्रत्येक किट में पांच किलोग्राम आटा, दो किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम दाल, एक लीटर तेल, और नमक शामिल है। इसमें संस्था की अध्यक्ष मीना भैंसोड़ा, सचिव विद्या बिष्ट, गीता मेहरा, भगवती बिष्ट, विमला बोरा, किरन साह, लक्की वर्मा, गीता आर्या, सुशीला साह, सोनिया कर्नाटक ने सहयोग दिया। उधर, हवालबाग विकासखंड की नैनोली गांव की प्रधान तारा पांडे ने पांच माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।

इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उधर, चौखुटिया प्रशासन ने ग्राम प्रधान संगठन और व्यापारी स्वयं सेवकों की ओर से बिहारी, नेपाली मूल के मजदूरों के साथ ही निराश्रितों के लिए दिन में दो बार सामूहिक भोजन की व्यवस्था के लिए रूपरेखा तय की है। एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है।

इधर विधायक महेश नेगी ने कहा कि स्थानीय जरूरतमंदों के साथ ही दूसरे प्रांतों के मजदूरों आदि के लिए राशन की कमीनहीं होने दी जाएगी। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पवन पांडे ने मजदूरों को भोजन आदि उपलब्ध कराने में हर संभव सहयोग की बात करते हुए प्रधान संगठन के संयोजन में मजदूरों के लिए लंगर शुरू करने का सुझाव रखा था।

उधर, संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी की ओर से जरूरतमंदों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए मॉस्क तैयार करा कर मुफ्त में बांटे जा रहे हैं। इस मुहिम में डॉ. अंसारी के साथ टेलर राकेश भी बगैर मेहनताना लिए मॉस्क तैयार कर जरूरतमंदों की मदद मेें हाथ बंटा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed