फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus lockdown in uttarakhand live update: police become yamraj for awareness

Uttarakhand LockDown: रुड़की के तीन गांव की 17,500 की आबादी पर नजर रखने को टीमें तैयार

Mon, 06 Apr 2020 11:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 06 Apr 2020 11:30 PM IST
सार

  • पनियाला, कलियर और मंगलौर में क्वारंटीन किए गए लोगों के लिए जेएम ने की व्यवस्था
  • एसडीएम को बनाया गया अध्यक्ष, जिले में पहला मरीज मिलने के बाद प्रशासन एक्शन में
  • चिकित्सा सुविधा समेत आवश्यक सामान व तीनों जगहों को सैनिटाइज की करेंगे व्यवस्था

विज्ञापन
Coronavirus lockdown in uttarakhand live update: police become yamraj for awareness
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

विस्तार

रुड़की में कोरोना का पहला मामला सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। मरीज से जुड़े मंगलौर के मोहल्ला मलकपुरा, पिरान कलियर, पनियाला गांव में चिकित्सा सुविधा, राशन और सैनिटाइज कराने की व्यवस्था के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चार टीमों का गठन किया है। टीमें तीनों जगहों पर नजर रखकर यहां क्वारंटीन किए गए करीब 17,500 लोगों की हर समस्याओं का समाधान करेंगी। इसके लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर लोग संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


पनियाला गांव में कोरोना पीड़ित मिलने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने अलग-अलग कार्यों के लिए प्रशासन की चार टीमें गठित की हैं। पहली टीम कोरोना पीड़ित युवक से संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करेगी।
विज्ञापन


एसडीएम गोपाल सिंह चौहान इसके अध्यक्ष हैं जबकि नायब तहसीलदार क्षेत्रीय सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। अध्यक्ष और सेक्टर मजिस्ट्रेट मंगलौर के मोहल्ला मलकपुरा और पनियाला गांव में होम क्वारंटीन किए गए ग्रामीणों के लिए राशन, सब्जी और अन्य सामान की व्यवस्था भी कराएंगे। साथ ही धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर क्वारंटीन के नियमों का पालन करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इन दोनों क्षेत्रों के लिए रोजमर्रा की वस्तुओं को उपलब्ध कराने के लिए भी एक टीम गठित की गई है। टीम में क्षेत्रीय प्रभारी निरीक्षक, क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक और क्षेत्रीय सरकारी सस्ता गल्ला राशन डीलर शामिल होंगे। वहीं, कलियर में क्वारंटीन किए लोगों के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था के लिए भी टीम बनाई है। इसमें चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी दीवान सिंह नेगी अध्यक्ष और चकबंदी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। टीम क्वारंटीन कराए गए लोगों के ठहरे हुए स्थान को सैनिटाइज, भोजन और तबीयत बिगड़ने की जानकारी अधिकारियों को देंगे।

कोई समस्या हो तो फोन लगाएं
पनियाला : 8273824123
कलियर : 9917949595, 7830602020
मंगलौर : 9897394023, 9557613484

पढ़ें... अन्य जगह के खास अपडेट

-रुद्रपुर के उत्तराखंड ग्राम्य विकास एंव पंचायती राज संस्थान में बने क्वारंटीन सेंटर में रखे गए पीलीभीत के एक बुजुर्ग ने फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग को 31 मार्च को यहां लाया गया था। 

-नेपाल सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को अब 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। ऐसे में धारचूला में फंसे करीब 1000 मजदूरों की परेशानी बढ़ गई है। वे अपने वतन जाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन जब तक लॉकडाउन नहीं खुलेगा वे लोग यहां से नहीं जा सकेंगे।

-विकासनगर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों ने आम रास्तों पर अस्थाई बैरिकैडिंग लगाकर कई गली, मोहल्लों को सील कर दिया है। इन गली, मोहल्लों में
वाहन नहीं जा सकते। बाहर से आने वाले लोगों को भी पूछताछ के बाद ही पैदल आने-जाने की अनुमति दी जा रही है।

-स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट के अनुसार, आज फिर प्रदेश में पांच कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसमें चार संक्रमित देहरादून और अल्मोड़ा से है। सभी लोग जमात में शामिल होकर लौटे थे।
  
- उत्तराखंड डीजीपी के निर्देश के बाद पूर्व में जमात में गए लोग खुद सामने आ रहे हैं। रुद्रपुर में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि अब तक जिले में  15 जमाती खुद निकलकर आए हैं। इन सभी का मेडिकल करवा कर क्वारंटीन किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक ने चेतावनी जारी की है कि छिपे हुए जमातियों के पास सोमवार को पुलिस के सामने आने का आखिरी मौका है। यदि उसके बाद कोई पकड़ा जाता है तो उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


- हल्द्वानी में रविवार को मिले कोरोना संक्रमित जमाती के नौ साथियों को आज पुलिस ने क्वांरटीन कर दिया है। इनकी मेडिकल जांच की जा रही है।

- देहरादून में दिल्ली हजरत निजामुद्दीन मरकज के चार जमाती देहरादून आए थे। जिनमें से दो पॉजिटिव आए हैं। इन चारों को क्वारंटीन किया गया है। बताया गया कि उक्त चार जमाती 10 मार्च से 20 मार्च तक देहरादून स्थित अपने घर पर रहे। 20 मार्च को देहरादून में 64 लोगों से मुलाकात की और उत्तराखंड से चले गए। अब इन सभी 64 लोगों को होम क्वारंटीन जा रहा है। इसके साथ ही इनसे यह जानकारी ली जा रही है कि इस दौरान ये किस-किस के संपर्क में आए। इनकी मेडिकल जांच भी की जाएगी। अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। 
 

- रुड़की के पनियाला गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इस गांव की आबादी 14 हजार है। वहीं मंगलौर क्षेत्र के मलकपुर को भी सील कर दिया गया है। यहां की आबादी तीन हजार है। उक्त युवक अपने भाई की कार में पनियाला गांव आया था। जो मलकपुर में रहता है, इस वजह से इसे भी सील कर दिया गया है।

पढ़ें अन्य जगह के अपडेट

- लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उत्तरकाशी के नौगांव में दिनेश पुत्र राजन, चुना पुत्र महिला लाल, दीपक पुत्र वीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन की धारा 51 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

- देवप्रयाग में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पुलिस ने महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

- सहकारिता राज्यमंत्री धन सिंह रावत उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों द्वारा अनुदान के रूप दिया गया एक करोड़ 21 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।

- ऋषिकेश में बेवजह चहलकदमी करने वाले आठ युवकों से चौकी प्रभारी तपोवन उप निरीक्षक विनोद कुमार ने तीन घंटे तक सार्वजनिक क्षेत्रों पर सफाई करवाई। इसी प्रकार उत्तरकाशी में रविवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को आधे घंटे तक मुर्गा झपट दौड़ करवाई।

- राजधानी देहरादून में सैलून खुले होने पर लोगों के बीच बनी भ्रम की स्थिति को दूर करते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज आदेश जारी किया। जिसमें लिखा है कि लॉकडाउन के समय सैलून की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

- रुद्रपुर में कोरोना वायरस को लेकर अफवाह उड़ाने वाले युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बीते रविवार की रात भूतबंगला निवासी शाहिद रजा ने सोशल मीडिया में कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की। इसकी शिकायत लोगों ने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह से कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश के बाद रम्पुरा पुलिस चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया।  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लिया गया है।

 

- रानीखेत में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सोमवार को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने कुरेशन, सुदामापुरी, खड़ी बाजार का इलाका सील कर दिया है। वहीं यहां बाजार में फालतू घूमने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी जारी की गई है। देहरादून के डोईवाला में संक्रमित मामले आने के बाद केशवपुरी बस्ती और जबरा वाला क्षेत्र को सील कर दिया है।


- रुद्रपुर के इंदिरा चौक स्थित एसबीआई बैंक और एटीएम में लोगों की लंबी लाइन लग गई। यूको बैंक में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। मुख्य बाजार में किराना और मेडिकल स्टोर में कम भीड़ देखने को मिली।

- रुद्रप्रयाग जिले में बाजारों में जरूरी सामग्री की दुकानें खुलीं। लेकिन लोगों की आवाजाही बेहद कम है।

- रुड़की के कलियर में क्वारंटीन किए गए लोगों के मोबाइल रविवार रात जब्त कर लिए गए। पुलिस प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की कई टीमों ने पूरी रात अभियान चलाया और सबके मोबाइल जमा करा लिए गए। बताया गया कि क्वारंटीन किए गए लोग देर रात तक मोबाइल पर बात करते थे। वहीं वे लोग एक-दूसरे को उनके परिचितों से भी बात करा रहे थे। मोबाइल पर एक दूसरे का हाथ लगने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा था। इसलिए उनसे मोबाइल ले लिए गए हैं।


- हरिद्वार जिले में पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। यहां मित्र पुलिस यमराज बनकर लोगों को कोरोना के खतरे से आगाह करती दिखाई दी।

- देहरादून के पटेलनगर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन एग्जामिनेश) किट तैयारी की जा रही है।

- रामनगर मंडी में थोक विक्रेता सब्जियों की खरीदारी करते दिखे। बाकी सड़कें सुनसान दिखीं। बाजपुर मंडी में सुबह सब्जी लेकर वाहन पहुंचे तो खरीदार उमड़ पड़े। बाजपुर में एसबीआई बैंक के बाहर तक लोगों की लंबी लाइन लग गई। बागेश्वर में बाजार में लोग दिखाई दिए। यहां बैंक सुनसान दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed