फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus LockDown in Uttarakhand: Groom Stuck in Roorkee, Demand for marriage Permeation

उत्तराखंड लॉकडाउन: घोड़ी चढ़ने के लिए कोतवाली में भटक रहे ‘दूल्हे राजा’, नहीं मिल रही बरात की अनुमति

Tue, 24 Mar 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Mar 2020 01:30 AM IST
सार

  • 28 मार्च को रुड़की से यूपी में बरात ले जाने की मांग रहे अनुमति

विज्ञापन
Coronavirus LockDown in Uttarakhand: Groom Stuck in Roorkee, Demand for marriage Permeation
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों और पूरे उत्तराखंड में लॉकडाउन होने के बाद शादी समारोह पर संकट गहरा गया है। उत्तराखंड के रुड़की में जिस दूल्हे राजा को शादी की तैयारियां करनी थीं, वह अब यूपी बरात ले जाने की अनुमति के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है।

विज्ञापन


साथ ही पुलिस को बरात में शामिल लोगों की संख्या की जानकारी दे रहा है। लॉकडाउन का पालन नहीं होने पर जिले में धारा 144 लागू होने के बाद शादियों पर भी संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में शादी की तैयारियों में जुटे परिवारों को चिंता सता रही है कि मांगलिक कार्य कैसे पूरे होंगे। पुलिस-प्रशासन ने भी सख्त निर्देश दिए हैं कि एक स्थान पर चार से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

कई लोग बरात ले जाने के लिए पुलिस की अनुमति को कोतवाली और थानों के चक्कर काट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा। जिस युवक की शादी है, वह अनुमति के लिए शादी का कार्ड लेकर पहुंचा।

युवक ने बताया कि 28 मार्च को उसकी बरात मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में जानी है। दुल्हन वालों ने बरात में कम लोग लाने और वहां की पुलिस की लिखित में अनुमति लाने को कहा है। लिहाजा वह शादी की तैयारियां छोड़कर अनुमति लेने आया है।

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के बीच शादी समारोह वाले परिवारों को कार्यक्रम टालने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed