Uttarakhand Lockdown: गाइडलाइन का पालन न करने पर 14 क्लीनिक सील, कई फर्जी डॉक्टर हुए फरार
- क्लीनिक छोड़कर और ताला बंद कर भागने वालों पर भी हुई कार्रवाई
- क्लीनिक के सामने बोर्ड भी नहीं लगाया हुआ, कई थे फर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार कोरोना वायरस की गाइड लाइन का पालन न करने की सूचना पर 14 क्लीनिकों पर ड्रग इंस्पेक्टर ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। इनमें से कई ने अपने क्लीनिकों के सामने बोर्ड तक भी नहीं लगाया हुआ था। कार्रवाई के दौरान जो फर्जी डॉक्टर अपने क्लीनिकों को छोड़कर भाग गए उन्हें भी सील कर दिया।
जिलाधिकारी सी रविशंकर को रिपोर्ट मिली थी कि जिले के कुछ क्लीनिक कोरोना वायरस की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। जिला प्रशासन को शक था कि यह क्लीनिक बीमार मरीजों से कोरोना का भय दिखाकर या अन्य तरीके से भ्रमित कर अवैध तरीके से वसूली कर सकते हैं। सबसे बड़ी आशंका है कि यदि इन पर कोई कोरोना संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति आ गया तो इनकी लापरवाही से बड़ा प्रकरण हो सकता है।
फफार हुए संचालकों की तलाश जारी
इसी आशंका को लेकर डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को ऐसे क्लीनिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रावली महदूद, बैरियर छह, चौहानान, ज्वालापुर के क्षेत्र में कार्रवाई को उतरीं। उन्होंने इस दौरान 14 क्लीनिक सील किए।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि इस दौरान जो क्लीनिक संचालक बंद कर भागने में कामयाब रहे, उनको भी सील कर दिया। सभी के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। क्लीनिक संचालकों को नोटिस में अपने कागजात सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।