फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus lockdown in uttarakhand: 12 coach train sent Lucknow from Dehradun for Isolation ward

Coronavirus: आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए देहरादून से 12 कोच की ट्रेन लखनऊ रवाना

Fri, 03 Apr 2020 12:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Apr 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown in uttarakhand: 12 coach train sent Lucknow from Dehradun for Isolation ward
- फोटो : फाइल फोटो

कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए रेलवे द्वारा ट्रेनों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने के क्रम में देहरादून से भी 12 कोच को लखनऊ के आलमबाग स्टेशन भेजा गया है। वहां पर इनमें जरूरी बदलाव कर आईसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को 12 कोच को लेकर लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट और गार्ड लखनऊ के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहले इन सभी कोच को देहरादून रेलवे स्टेशन में सैनिटाइज किया गया। उसके बाद इन्हें रवाना किया गया। पहले निर्णय लिया गया था कि इनमें स्लीपर डिब्बो को सैनिटाइज कर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे आदेश में यह कहा गया था कि इन्हें हरियाणा के यमुनानगर भेजा जाए। जहां से इन्हें अलग-अलग स्थानों में भेजा जाएगा। अब नए आदेश के अनुसार सभी कोच को आलमबाग लखनऊ रेलवे स्टेशन भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ट्रेन के 12 कोच शामिल

वहां पर पहले ही कोच के इस तरह का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें में डॉक्टर, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मी की सुविधा रहेगी। आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए इंदौर एक्सप्रेस, उज्जैनी और डीएलएस ट्रेन के कोच को भेजा गया।

इसके तहत पांच स्लीपर और सात जनरल डिब्बे सैनिटाइज कर रवाना किए गए। देहरादून स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed