फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown in Uttarakhand : 104 Foreigner Gone to delhi From rishikesh

Corona: 104 विदेशी नागरिकों को भेजा दिल्ली दूतावास, प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए जाएंगे शेल्टर होम

Sun, 29 Mar 2020 04:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश/विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश/विकासनगर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Mar 2020 04:52 PM IST
सार

  • सरकार के निर्देश पर चार वॉल्वो बसों से दिल्ली किया रवाना
  • प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए जाएंगे शेल्टर होम

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttarakhand : 104 Foreigner Gone to delhi From rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के निर्देश पर तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले 104 विदेशी नागरिकों को दिल्ली स्थित दूतावास भेजा गया। दिल्ली से अग्रिम कार्रवाई के बाद सभी नागारिकों को उनके देश भेजा जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार शाम रामझूला, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, तपोवन, ऋषिकेश, रायवाला आदि क्षेत्रों में रह रहे विदेशी मूल के लोगों को लेने के लिए बस ट्रांजिट कंपाउंड में केटीसी ट्रेवल एजेंसी की चार वॉल्वो बसे पहुंची। इनमें से रविवार सुबह को दो बसें तपोवन, एक रायवाला के लिए रवाना हुई। शेष एक बस में बीटीसी से ही विदेशी लोग सवार हुए।
विज्ञापन


इस दौरान तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्रों से कुल 104 विदेशी मूल के लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए। एक वॉल्वो बस के चालक शकील ने बताया कि हरिद्वार व देहरादून से भी कुछ विदेशी लोगों को दिल्ली ले जाया गया है। तीर्थनगरी से भेजे जाने वाले विदेशियों में अधिकांश फ्रांस, आयरलैंड, बेल्जियम, नीदरलैंड, फिनलैंड, स्वीडन, सोमानिया, यूके, अंडौरा आदि देशों के नागरिक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए जाएंगे शेल्टर होम

लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों के मजदूरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए विकासनगर में सत्संग भवनों और स्कूलों में शेल्टर होम बनाए जाएंगे। रविवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने विकासनगर में तहसील प्रशासन और व्यापार मंडल के सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से आएध्याड़ी मजदूर अपने घरों को वापसी कर रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को जरूरी सामान मुहैया हो सके, इसके लिए देहरादून-पावंटा और दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित सत्संग भवनों और स्कूलों में शेल्टर होम बनाए जाएंगे।

जहां इन लोगों के खाने-पीने का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने मजदूरों और गरीब परिवारों को राशन समेत अन्य जरूरी सामान मुहैया कराने पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों का आभार व्यक्त किया। विधायक ने आमजन से भी अपील की कि वह कोरोना महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करें। कहा कि नियमों का पालन कर ही इस बीमारी से लड़ा जा सकता है। बैठक में एसडीएम सौरव असवाल, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजू, संदीप चावला, रिंकू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed