फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown in uttarakhand: 10 Days Lockdown Fake News Viral on social media

Coronavirus: उत्तराखंड में 10 दिन के लॉकडाउन की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल, सरकार ने किया खंडन

Fri, 24 Jul 2020 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in uttarakhand: 10 Days Lockdown Fake News Viral on social media
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया पर 10 दिन के लॉकडाउन की फर्जी खबर वायरल कर दी। प्रदेश सरकार इस खबर का खंडन करते हुए इसे बेहद गंभीरता से लिया। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


सरकार को शुक्रवार को कोविड -19 महामारी के चलते चार जिलों में लॉकडाउन को लेकर निर्णय लेना है। लेकिन शासन का आदेश आने से पहले ही 10 दिन के लॉकडाउन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर तैरने लगी। सरकार को जब इसकी जानकारी मिली तो उसके स्तर पर इस खबर के असत्य होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सरकार की ओर से कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने फोटोशोप करके लॉकडाउन की खबर वायरल की। सरकार ने खबर को पूरी तरह से असत्य और भ्रामक बताया। साथ ही कहा कि खबर वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जिलों में दो दिन का लॉकडाउन, डीएम की रिपोर्ट पर फैसला

उत्तराखंड के चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आज शनिवार और कल रविवार को दो दिन लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जिलों की सीमाएं भी सील रहेंगी। चूंकि प्रदेश सरकार ने इस दो दिनी लॉकडाउन के संबंध में कोई नया संशोधन नहीं किया है, इसलिए पहले का आदेश ही लागू माना जाएगा। शासन ने यह निर्णय जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर किया है।

शासन स्तर से सभी संबंधित जिलाधिकारियों से लॉकडाउन को जारी रखने के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी। बताया गया है कि चारों जिलाधिकारियों ने लॉकडाउन जारी रखने की आवश्यकता जताई है। इसकी वजह मैदानी जिलों में कोरोना संक्रमितों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी है। इस हफ्ते हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और देहरादून में कोरोना के काफी अधिक मामले आए।

लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिलाधिकारियों ने शनिवार और रविवार को भी पूरी तरह से लॉकडाउन की जरूरत जताई। उनकी रिपोर्ट के आधार पर शासन ने लॉकडाउन के संबंध में कोई नया आदेश जारी नहीं किया। सभी जिलाधिकारियों को अपने स्तर पर लॉकडाउन की व्यवस्था करने को कहा गया है।

शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के संबंध में जो आदेश पूर्व में जारी किया गया था, उसमें स्पष्ट था कि वह अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा। शासन स्तर से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए पूर्व में जारी आदेश लागू रहेगा। जिलाधिकारी अपने स्तर पर लॉकडाउन के संबंध में व्यवस्था करेंगे।
- उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed