फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lock Down in Uttarakhand: shops , atm and Banks will open only till 7 to 10 Am

उत्तराखंड लॉकडाउन: आज से अघोषित कर्फ्यू, सुबह 10 बजे तक ही खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, बैंक और एटीएम

Mon, 23 Mar 2020 08:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lock Down in Uttarakhand: shops , atm and Banks will open only till 7 to 10 Am
- फोटो : डेमो फोटो

उत्तराखंड में लॉकडाउन के पहले दिन से सबक लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार सुबह सात से दस बजे तक ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, एटीएम और बैंक खुलेंगे। इसके बाद सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। निजी वाहनों के संचालन पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। इसके बाद अघोषित कर्फ्यू लागू हो जाएगा। तय समय के बाद घर से बाहर निकलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद 24 मार्च को लॉकडाउन के स्वरूप में बदलाव को लेकर संदेश जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को सुबह सात बजे से दस बजे तक आवश्यक वस्तुएं दूध, सब्जी, राशन आदि की दुकानें खुली रहेंगी। लोग खरीददारी के लिए घर से निकल सकते हैं। लेकिन दस बजते ही सभी दुकानें बंद करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन


इसके बाद निजी वाहनों की आवाजाही भी पूर्ण प्रतिबंधित रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार देर शाम को दोबारा से लॉकडाउन की स्थिति को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा की जाएगी। अगर व्यवस्था में कोई बदलाव करने की जरूरत महसूस हुई तो उसे बदला जाएगा। अन्यथा यही व्यवस्था अगले कुछ दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Dehradun Lock Down: सता रही है राशन की चिंता, घबराएं नहीं आपके लिए ये दुकानें खुली रहेंगी

पेट्रोल पंप खुले रहेंगे

सरकार ने आवश्यक सेवाओं के तहत पेट्रोल पंप खुले रखने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक पंप पर केवल दो मशीनें चलेंगी। एक मशीन पेट्रोल की और एक डीजल की चलाई जाएगी। रसोई गैस की सिर्फ होम डिलीवरी ही की जा सकती है।

उल्लंघन करने पर होगी सख्ती : सीएस
मुख्यसचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि सरकार अब कडे़ फैसले लेने जा रही है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है कि लॉकडाउन के तहत जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती और कड़ाई से निपटा जाए। जनता से अपील है कि प्रशासन को सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed