फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : today corona positive case, 11 positive died

Coronavirus in Uttarakhand : आज मिले 658 नए मामले, 11 संक्रमितों की हुई मौत

Sat, 29 Aug 2020 09:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Aug 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : today corona positive case, 11 positive died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

उत्तराखंड में शनिवार को 658 कोरोना मरीज मिले हैं। 11 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 18571 पहुंच गया है। शनिवार को 9776 सैंपल नेगेटिव मिले और 658 में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


Corona in Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
विज्ञापन


देहरादून जिले में 179, हरिद्वार में 161, ऊधमसिंह नगर में 90, टिहरी में 64, अल्मोड़ा में 54, नैनीताल में 45, उत्तरकाशी में 19, बागेश्वर 16, पिथौरागढ़ जिले में 11 कोरोना मरीज मिले हैं। पौड़ी और चंपावत में 6-6, चमोली में पांच और रुद्रप्रयाग जिले में दो कोरोना मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में छह, दून मेडिकल कालेज में एक, महंत इंद्रेश हास्पिटल में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में तीन संक्रमितों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 250 हो गया है। 

कोरोना के लक्षण हों तो करें कॉल 

अगर किसी को कोरोना संक्रमण के लक्षण महसूस हों या किसी कोरोना व्यक्ति के नजदीकी संपर्क में आए हों तो यह बहुत जरूरी है कि उन्हें एहतियात बरतनी होगी। कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर जिला कोविड कंट्रोल रूम के नंबर 0135-272506 पर कॉल कर अपने और अपने परिवार व नजदीकी संपर्क में आए लोगों के बारे में पूरी जानकारी दें।

कोरोना के लक्षण में तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, गले में सूखा बलगम और अत्यधिक थकावट होती है। हो सके तो आजकल घर में इंफ्रारेड थर्मामीटर जरूर रखें और समय-समय पर इससे टेंपरेचर मापते रहें। 100 से अधिक डिग्री बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या कोविड अस्पताल में जाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच कराएं।

होम आइसोलेशन सुविधा पर फीडबैक लेगी सरकार 

प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के लक्षण रहित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी है। इस सुविधा से लोगों को कितना फायदा मिल रहा है। इस पर सरकार फीडबैक लेगी। इसके आधार पर होम आइसोलेशन की गाइडलाइन में आवश्यक बदलाव भी किया जा सकता है। 

लक्षण रहित (एसिंप्टोमेटिक) कोरोना संक्रमित मरीजों की सुविधा के लिए सरकार ने होम आइसोलेशन की अनुमति दी है। इसके लिए सरकार ने गाइडलाइन भी जारी की है। होम आइसोलेशन से कोरोना मरीजों को मिल रहे लाभ और समस्याओं को लेकर जिलों से अभी तक फीडबैक नहीं मिला है।

अब सरकार सभी जिलों से होम आइसोलेशन को लेकर फीडबैक लेगी। कोरोना संक्रमित मरीजों की तुलना में कितने लोग होम आइसोलेशन की सुविधा का लाभ ले रहे हैं और घर पर आइसोलेशन होने से कैसा महसूस कर रहे हैं। होम आइसोलेशन की गाइडलाइन का पालन हो रहा है या नहीं। हालांकि सरकार की ओर से दिशा निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। 

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि होम आइसोलेशन कितना कामयाब है। इस पर सभी जिलों से फीडबैक लिया जाएगा। फीडबैक के आधार पर यदि होम आइसोलेशन की गाइडलाइन में कोई बदलाव करने की जरूरत होगी तो उस पर विचार किया जाएगा।

एक साथ 34 जवान संक्रमित मिलने से आईटीबीपी सेंटर में मचा हड़कंप

अल्मोड़ा जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को जिले में बिमौला कोसी स्थित आईटीबीपी केंद्र के 34 जवानों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। बड़ी संख्या में जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सभी जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है।

वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। यह भी पता लगा है कि कुल 200 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इनमें से अभी कई की रिपोर्ट आनी बाकी है।

पिथौरागढ़ में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव

जिला मुख्यालय में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि शनिवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसके बाद कोरोना बेस अस्पताल केंद्र में एक्टिव केस 99 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोग जिला अस्पताल में अपनी जांच करा लें।

जिले में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उनके संपर्क में आए लोगों से क्वारंटीन में रहने के साथ ही जांच करने की अपील की है। वरिष्ठ कांग्रेसी मथुरादत्त जोशी ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फोन पर हाल जाना।

वहीं, गंगोलीहाट में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद व्यापार संघ ने तीन दिन के लिए बाजार बंद कर दिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक ने बताया कि सब्जी और दूध डेयरी की दुकानें सुबह 8 से 10 बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने बताया कि रविवार से मंगलवार दुकानें बंद रहेंगी। दवा दुकानें खुली रहेंगी।

बेस में टेक्नीशियन की पत्नी और महिला कर्मी संक्रमित

हल्द्वानी बेस अस्पताल में एक कर्मचारी समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर में काम करने वाली महिलाकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से अपने घर पर ही थी।

इधर अस्पताल में ही काम करने वाले एक टेक्नीशियन की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। टेक्नीशियन सपरिवार अस्पताल में ही बने सरकारी आवास में रहता है। सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने भी दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। अस्पताल में अभी तक 25 से ज्यादा स्टाफ कोरोना संक्रमित हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed