फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Coronavirus in uttarakhand: Surveillance Team will Active in Five Districts Sealed Area

Coronavirus Uttarakhand: पांच जिलों में सील किए गए मोहल्लों में उतारी जा रही सर्विलांस टीमें, तैयार होगी ट्रैक हिस्ट्री

Wed, 08 Apr 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Apr 2020 02:30 AM IST
सार

  • दून, नैनीताल, यूएस नगर और हरिद्वार के कई स्थान हॉट स्पॉट

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Surveillance Team will Active in Five Districts Sealed Area
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण को हर हाल में रोकने के लिए उत्तराखंड में लॉकडाउन किए गए मोहल्लों और कॉलोनियों की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग होगी। शासन और प्रशासन ने कुछ इलाकों में अपने इस अभियान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामले पाए जाने पर उनसे जुड़े करीब डेढ़ दर्जन स्थानों को सील कर दिया गया है। प्रदेश में अभी तक 31 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इनमें सबसे अधिक 18 यानी 58 प्रतिशत मामले अकेले देहरादून जिले के हैं। इसकी वजह से अब शासन ने देहरादून को हॉट स्पॉट मान लिया है। जिले में अभी तक पांच आवासीय कालोनी व बस्तियों को पूरी तरह से सील कर दिया है। हरिद्वार जिले के रुड़की में पनियाला गांव को सील किया गया है जबकि कलियर और मंगलौर के कुछ घर भी निगरानी पर रखे गए हैं।
विज्ञापन


नैनीताल जिले के हल्द्वानी में चार इलाकों में लॉकडाउन किया गया है। इसी तरह अल्मोड़ा के रानीखेत में भी तीन मोहल्ले सील किए गए हैं। ऊधमसिंह नगर में गुज्जर खत्ता गांव लॉक डाउन है। इन सभी मोहल्लों में कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर रैपिड स्क्रीनिंग, चप्पे-चप्पे की मॉनीटरिंग

क्षेत्र चिन्हित हो जाने के बाद अब प्रशासन इन मोहल्लों की रैपिड स्क्रीनिंग करने जा रहा है। इसके लिए टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर टीम में एक शिक्षक, एक पुलिस कर्मी, एक नर्स और एक आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया जा रहा है। ये टीम नियमित तौर पर इन मोहल्लों में घर-घर जाएगी और फैमिली रिपोर्ट तैयार करेगी।

संपर्क में आए लोगों की तैयार होगी ट्रैक हिस्ट्री
सर्विलांस टीमें सबसे पहले उन लोगों को ट्रेस करेगी, जो कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए। उनके और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों के बारे में जानकारी ली जाएगी। यदि किसी व्यक्ति में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण होंगे तो तत्काल जांच और परीक्षण के बाद उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार उनके कोरोना पॉजिटिव की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही ऐसे लोगों की ट्रैक हिस्ट्री भी तैयार की जाएगी कि इस अवधि में वे कहां-कहां गए, किन किन लोगों से मिले।

अब तक ये इलाके हो चुके हैं सील

देहरादून : भगत सिंह कालोनी, कारगी ग्रांट, डोईवाला केशव बस्ती, झबरावाला, लक्खीबाग
अल्मोड़ा : रानीखेत के तीन मोहल्ले (कुरेशियन मोहल्ला)
हरिद्वार : रुड़की में पनियाला कलियर, मंगलौर का मलकपुर मोहल्ला
नैनीताल : हल्द्वानी में लाइन नंबर 16 व 17, नई बस्ती, मलिक का बगीचा
ऊधमसिंह नगर : गुज्जर खत्ता

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें सभी जिलाधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य सचिव ने कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उन क्षेत्रों की रैपिड स्क्रीनिंग पर जोर दिया है। सर्विलांस टीमें इस काम में लगाई जा रही हैं।
- डॉ. पंकज पांडेय, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य

लॉकडाउन का अनुपालन कराने और सामाजिक दूरी को कायम रखने के साथ ही शासन और प्रशासन का पूरा जोर उन लोगों की पहचान करने पर हैं जो कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए हैं। ऐसे कुछ संवेदनशील इलाकों को लॉकडाउन किया गया है। इन इलाकों में रैपिड स्क्रीनिंग हो रही है।
- अमित सिंह नेगी, सचिव, आपदा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed