फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Rishikesh Aiims launched Calldoc mobile app

Coronavirus: एम्स ने जारी किया कॉलडॉक मोबाइल एप, मरीजों को 24 घंटे ऑनलाइन मिलेगा परामर्श

Fri, 10 Apr 2020 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Apr 2020 10:11 PM IST
सार

  • गूगल प्ले स्टोर से निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं कॉलडॉप एप

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Rishikesh Aiims launched Calldoc mobile app
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कॉलडॉक एप लांच की है। इसके माध्यम से एम्स के डॉक्टर मरीजों की 24 घंटे ऑनलाइन चिकित्सकीय सहायता प्रदान कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस एप के माध्यम से 300 से अधिक डॉक्टरों से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि क्षेत्रों के लोग सीधे तौर पर जुड़ सकते हैं। एम्स के निदेशक प्रो. रविकांत ने बताया कि कॉलडॉक एक क्लाउड आधारित प्लेटफार्म है।
विज्ञापन


यह अनावश्यक संक्रमण से बचाता है। कॉलडॉक मरीजों को अग्रणीय चिकित्सकों से मिलने, परामर्श व गैर आपातकालीन स्थितियों में घर बैठे उपचार के लाभ की सुविधा प्रदान करता है। एम्स में कॉलडॉक एप सेवा को लांच करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. रविकांत ने बताया कि उत्तराखंड के लोगों के लिए कॉलडॉक एप्लीकेशन शुरू करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुविधा उत्तराखंड की जनता के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि इस जटिल समय में कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने के लिए जनता आसानी से एम्स के चिकित्सकों से जुड़ सकती है।

कॉलडॉक आम जनता के लिए एक मुफ्त सेवा है जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस एप के माध्यम से 300 से अधिक डॉक्टरों से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि क्षेत्रों के लोग सीधे तौर पर जुड़ सकते हैं।

संस्थापक और मुख्य कार्यकारी कॉलडॉक एप अरुण डागर ने कहा कि इस समय जब दुनिया कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है, ऐसे में यह एप स्वास्थ्य सेवाओं में कारगार साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed