{"_id":"5f7434392862f63a12118d50","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-restrictions-on-tourist-destinations-frustrating-tourists-visiting-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : मसूरी आने वाले पर्यटकों को निराश कर रही पर्यटन स्थलों की पाबंदियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : मसूरी आने वाले पर्यटकों को निराश कर रही पर्यटन स्थलों की पाबंदियां
Wed, 30 Sep 2020 01:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
m
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों की रानी में पर्यटकों की आमद तो बढ़ गई है लेकिन कई पर्यटन स्थलों के न खुलने की वजह से उन्हें मायूस होना पड़ रहा है। मसूरी की शान माने जाने वाले कंपनी गार्डन, कैम्पटीफॉल सहित तमाम पर्यटन स्थलों को लेकर प्रशासन का कहना है कि अभी शासन से इन्हें खोलने की अनुमति नहीं मिली है। वहीं, मसूरी विधायक गणेश जोशी का कहना है कि वह जल्द ही इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
अनलॉक की राहतों के बीच मसूरी के कंपनी गार्डन, गनहिल, माल रोड ट्रॉली, झूलाघर जवाहर एक्वेरियम, लाल टिब्बा, मसूरी झील, भट्ठा फाल, जार्ज एवरेस्ट सहित अन्य पर्यटन स्थल बंद हैं।
विज्ञापन
जिससे पर्यटक निराश लौट रहे हैं। दिल्ली से पहुंची स्वाति, पंजाब के अभिषेक, हरियाणा के कार्तिक ने बताया कि लॉकडाउन के बाद सरकार की ओर से दी गई छूट के बाद घूमने आए हैं लेकिन यहां सभी पर्यटन स्थल बंद हैं। जिस वजह से वह प्राकृतिक सौंदर्य का नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने इन स्थलों को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सरकार से मांग की है कि जल्द ही पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी पर्यटन स्थल खोले जाएं। मसूरी कंपनी गार्डन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र राणा ने कहा कि छह महीने से कंपनी गार्डन बंद है। इससे आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द कंपनी गार्डन को खोला जाए।
उधर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि वह जल्द ही उच्च अधिकारियों से वार्ता कर पर्यटन स्थलों को खुलवाने का प्रयास करेंगे। इस बारे में एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि अभी सरकार ने एडवेंचर स्पोर्ट्स को संचालित करने की अनुमति दी है। पर्यटन स्थलों को खोलने का आदेश नहीं मिला है। जैसे ही कुछ आदेश मिलेगा सभी पर्यटन स्थल खोल दिए जाएंगे।