Coronavirus In Uttarakhand: प्रदेश के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में होंगे रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट, जल्द मिलेगी पांच हजार किट
- दून और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कोरोना सैंपल टेस्टिंग का हुआ ट्रायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किए जाएंगे। केंद्र से प्रदेश को जल्द ही पांच हजार रैपिड टेस्ट किट मिलेगी। वहीं, दून और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कोरोना सैंपल टेस्टिंग का ट्रायल किया गया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की अनुमति मिलते ही दोनों मेडिकल कॉलेजों में सैंपल की जांच शुरू हो जाएगी। प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा जनपदों में कोरोना संक्रमित मरीजों के आधार पर 15 हॉट स्पॉट क्षेत्र हैं।
इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए रैपिड एंडीबॉडी टेस्ट किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने पांच हजार रैपिड टेस्ट किट का आर्डर केंद्र को भेजा है। शीघ्र ही ये किट उत्तराखंड को उपलब्ध हो जाएंगी। रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट की 30 मिनट में रिपोर्ट आ जाएगी।
इस जांच से यह पता लग सकेगा कि शरीर में मौजूद एंटी बॉडीज कोरोना वायरस के खिलाफ सक्रिय तो नहीं है। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को कोरोना वायरस है।
कोरोना वायरस की जांच के लिए टेस्टिंग बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट करने के लिए केंद्र से शीघ्र ही पांच हजार किट उपलब्ध हो जाएगी। दून और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में आरटी-पीसीआर टेस्ट का ट्रायल किया जा रहा है। आईसीएमआर से अनुमति मिलते ही दोनों कॉलेेजों में सैंपलों की जांच शुरू हो जाएगी।
- नितेश कुमार झा, सचिव स्वास्थ्य