फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: No corona Positive case found from Two days

Coronavirus Uttarakhand: दो दिन से नहीं आए कोरोना संक्रमित केस, डोईवाला में एक महीने बाद केशवपुरी से हटी पाबंदी

Wed, 06 May 2020 07:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 May 2020 07:38 PM IST
सार

  • बुधवार को 342 सैंपल निगेटिव, 143 सैंपल जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: No corona Positive case found from Two days
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामलों में उत्तराखंड को थोड़ी राहत मिली है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमित कोई मामला सामने नहीं आया है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 342 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि पूरे प्रदेश से 143 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को दून, हल्द्वानी, श्रीनगर मेडिकल कालेज, एम्स ऋषिकेश और निजी पैथोलॉजी लैब से 342 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। सभी सैंपल निगेटिव पाए गए। 286 सैंपलों की जांच चल रही है। प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार चार मई से ग्रीन, ऑरेंज जोन में काफी छूट दी है, लेकिन पिछले दो दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमित का कोई भी मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन


अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि दो दिन से प्रदेश में कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 61 है। इसमें 39 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 21 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डोईवाला में एक महीने बाद केशवपुरी से हटी पाबंदी

डोईवाला में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद सील की गई केशवपुरी राजीवनगर बस्ती को जिलाधिकारी देहरादून के आदेश पर बुधवार को पाबंद मुक्त कर दिया गया। पांबदी हटाए जाने के बाद हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। खुशी से उनके चेहरे खिल गए।

कोरोना पॉजिटिव केस आने पर बीती पांच अप्रैल की रात को केशवपुरी राजीवनगर को पाबंद किया गया था। उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि बस्ती के दो लोगों की जांच के लिए सैंपल दोबारा लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट बुधवार सुबह नेगेटिव आई। इसके आधार पर बस्ती से पांबद हटा दिया गया। कहा कि क्षेत्र में लॉकडाउन के नियम पूरी तरह से प्रभावी रहेंगे।

पुलिस की ओर से बस्ती से बैरिकेडिंग हटाए जाने के बाद वन पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष करन बोरा, मुख्यमंत्री के भाई वीरेन्द्र रावत, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी आदि ने बस्ती में सेवा देने वाले स्वास्थ्य और पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य लोगों का सम्मान किया। कहा कि निगरानी वाले क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने वाले कर्मचारी सम्मान के हकदार है। इस दौरान पूर्व प्रधान रवि पाल, अमित कुमार, भारत भूषण कौशल, राकेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed