फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand news : hariwar BHEL made modern Pesticide Spraying Machine

Coronavirus in Uttarakhand: भेल ने बनाई अत्याधुनिक कीटनाशक छिड़काव मशीन, आसानी से देगी बेहतर परिणाम

Sat, 04 Apr 2020 09:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Apr 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand news : hariwar BHEL made modern Pesticide Spraying Machine

बीएचईएल की हरिद्वार इकाई ने औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के सहयोग से एक बहुत महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोस्टेटिक डिसइंफेक्शन स्प्रे मशीन का निर्माण किया है। दावा किया गया है कि अपनी तरह की देश में यह पहली अत्याधुनिक मशीन है जो आसानी से बहुत बेहतर परिणाम देती है।

विज्ञापन


शनिवार को भेल हीप के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी ने भेल अस्पताल में इस मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी ने कहा कि अस्पतालों, क्वारंटीन सेंटरों, विद्यालयों, कार्यालयों और अतिथि गृहों आदि में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में यह मशीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि इस मशीन से प्रथम चरण में बीएचईएल के अस्पताल परिसर में बड़े पैमाने पर कीटाणुनाशक का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन


भेल प्रबंधन का दावा है कि इस पोर्टेबल मशीन के माध्यम से इंडोर एरिया जैसे अस्पतालों, कार्यालयों आदि के अंदर भी प्रभावी रूप से कोविड डिसइंफेक्टेंट का छिड़काव किया जा सकेगा। इसमें डिसइंफेक्टेंट की कम मात्रा का प्रयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

होने से उसकी बचत भी होगी। इस मशीन से निकलने वाली तीव्र, सूक्ष्म और आवेशित तरल बूंदें बारीक सतहों तक पहुंच कर एक कीटाणुनाशक परत बनाने का कार्य करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed