फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand news : April month marriage booking canceled

Coronavirus in Uttarakhand: अप्रैल से मई माह तक शादियों की बुकिंग हुई कैंसिल, 15 जून के बाद संभावना

Sun, 05 Apr 2020 01:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Apr 2020 01:15 AM IST
सार

  • 16 अप्रैल से शुरू हो रहा शादियों का सीजन

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand news : April month marriage booking canceled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन के चलते शादियों के लिए बुकिंग डेट आगे बढ़ने लगी हैं। ज्यादार लोग जून माह तक अपनी शादियों को टाल चुके हैं। रोजाना वैडिंग प्वाइंट संचालकों के पास अप्रैल और मई माह की बुकिंग को

विज्ञापन

कैसिंल कर जून में नई बुकिंग डेट पूछने के लिए फोन आ रहे हैं। अब तक क्षेत्र में 150 से अधिक शादियां कैंसिल हो चुकी हैं।

मालूम हो कि इस बार 16 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। 24 मई तक विवाह के लिए कई मुहूर्त भी हैं, लेकिन महामारी फैलने के बाद से सरकार ने वर्तमान में बड़े समारोह के आयोजन पर रोक लगा दी है। पंडितों के अनुसार 16 अप्रैल से 24 मई तक शादियों के लिए कई मुहूर्त हैं। जिसके बाद 24 मई से 15 जून तक तारा डूबा रहेगा। उसके बाद ही विवाह के अगले मुहूर्त निकल सकेंगे।

विज्ञापन

जून के बाद नई तिथि में बुकिंग खाली होने को लेकर फोन कर रहे लोग

ऐसे में लोग 15 जून के बाद शादियों को लेकर संभावना तलाशने लगे हैं। जीवनगढ़ में शर्मा फार्म हाउस चलाने वाले मुकेश शर्मा ने बताया कि महामारी के चलते बड़े समारोह के आयोजन पर रोक हैं। लोग भी व्यक्तिगत दूरी बनाए रखने में ही भलाई समझ रहे हैं। इसके साथ ही बाजार में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। जिसके चलते लोगों को शादियों की तैयारियां करने में खासा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

लोग अप्रैल के साथ ही अब मई में आयोजित होने वाली शादियों की बुकिंग को कैंसिंल करवा रहे हैं। कोतवाली रोड पर सिटी पैलेस संचालक संदीप मोंगा ने बताया कि अब तक उनके वैडिंग प्वाइंट में आयोजित होने वाली 40 शादियों की बुकिंग कैंसिल हो चुकी है। रोजाना लोग जून के बाद नई तिथि में बुकिंग खाली होने को लेकर फोन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed