{"_id":"608c24218ebc3ee1c270a46b","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-more-than-36-thousand-covid-19-positive-in-a-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: एक हफ्ते में मिले 36 हजार से ज्यादा संक्रमित, पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा 25.2 प्रतिशत रही संक्रमण दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: एक हफ्ते में मिले 36 हजार से ज्यादा संक्रमित, पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा 25.2 प्रतिशत रही संक्रमण दर
Fri, 30 Apr 2021 09:10 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
\
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीते एक सप्ताह में प्रदेश में 36 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। पिथौरागढ़ जिले में सबसे ज्यादा संक्रमण दर 25.2 और हरिद्वार जिले में सबसे कम 5.2 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 122 मरीजों की मौत, 5654 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 55 हजार पार
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह में प्रदेश में 2.88 लाख कोविड सैंपलों की जांच की गई है। हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा 1.44 लाख से अधिक सैंपलों की जांच की गई है। हरिद्वार जिले की संक्रमण दर 5.2 प्रतिशत रही है। जबकि नैनीताल जिला 25.2 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, देहरादून जिले में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 21.6 प्रतिशत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: नैनीताल जिले के कई और क्षेत्रों में अनिश्चितकाल के लिए लगा कोविड कर्फ्यू
सोशल डवलपमेंट फार कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पाया गया है कि एक सप्ताह में कोविड जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर 12.8 प्रतिशत रही है। कई जिलों में सैंपल जांच कम है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग को जांच बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: रुद्रपुर के 32 गांव और बाजारों में लगा कोविड कर्फ्यू, सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी दुकानें
23 से 29 अप्रैल तक जिला वार संक्रमण दर पर एक नजर
जिला सैंपल जांच संक्रमित संक्रमण दर प्रतिशत में
नैनीताल 17062 4300 25.2
देहरादून 63754 13799 21.6
टिहरी 4477 941 21.0
यूएस नगर 15746 3266 20.7
उत्तरकाशी 4447 865 19.5
चमोली 4839 928 19.2
पौड़ी 9776 1816 18.6
चंपावत 6061 1080 17.8
अल्मोड़ा 6505 952 14.6
पिथौरागढ़ 3647 505 13.8
रुद्रप्रयाग 3071 423 13.8
बागेश्वर 3938 398 10.1
हरिद्वार 144664 7584 5.2
कुल- 287987 36857 12.8
नैनीताल 17062 4300 25.2
देहरादून 63754 13799 21.6
टिहरी 4477 941 21.0
यूएस नगर 15746 3266 20.7
उत्तरकाशी 4447 865 19.5
चमोली 4839 928 19.2
पौड़ी 9776 1816 18.6
चंपावत 6061 1080 17.8
अल्मोड़ा 6505 952 14.6
पिथौरागढ़ 3647 505 13.8
रुद्रप्रयाग 3071 423 13.8
बागेश्वर 3938 398 10.1
हरिद्वार 144664 7584 5.2
कुल- 287987 36857 12.8