उत्तराखंड में कोरोना: विधायक खर्च कर सकेंगे एक करोड़ तक धनराशि, आदेश जारी
- विधायक इस निधि से अपने विधानसभा क्षेत्रों में कोविड रोकथाम संबंधी जरूरी व्यवस्थाओं पर एक करोड़ रुपये खर्च कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विधायकों को उनकी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये तक के कोविड कार्य कराने की मंजूरी दे दी है। विधायक इस निधि से अपने विधानसभा क्षेत्रों में कोविड रोकथाम संबंधी जरूरी व्यवस्थाओं पर एक करोड़ रुपये खर्च कर सकेंगे।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपेक्षा की है कि वे तत्काल अपने क्षेत्रों में कोविड की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में रह रहे लोगों को कोविड की जंग जीतने में मदद करेंगे।
उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 108 मरीजों की मौत, 6054 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 45 हजार पार
सरकार के शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के विधायक अपनी विधायक निधि से इस धनराशि को खर्च कर सकते हैं।
देहरादून: मसूरी और विकासनगर समेत चार जगहों पर लगा कोरोना कर्फ्यू, खुलेंगी केवल जरूरी चीजों की दुकानें
इस धनराशि के जरिये आईसीयू वार्ड, ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटीलेटर जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए विधायक इस निधि को जिलाधिकारी एवं सीएमओ से विचार विमर्श के बाद जारी कर सकते हैं। शासकीय प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से दूरदराज के गांवों के प्राथमिक एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में बड़े अस्पतालों की तरह स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
सरकारी कार्यालयों को लेकर संशोधित आदेश जारी
शासन ने उत्तराखंड में सभी सरकारी कार्यालयों को एक मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया था। लेकिन देर शाम शासन ने संशोधित आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, समूह क और ख के कर्मचारियों की सौ फीसदी उपस्थिति रहेगी। वहीं, समूह ग और घ के कर्मचारियों(आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) की उपस्थिति 50 फीसदी रहेगी।
वहीं, गर्भवती महिला या जिनकी संतान 10 वर्ष से कम हो वे घर से ही काम करेंगी। जहां तक संभव हो सभी बैठक वीडियो कॉफ्रेंसिंग से की जाएगी।