फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: USA companies did not reach IIT Roorkee for placement

रुड़की: प्लेसमेंट के लिए आईआईटी नहीं पहुंचीं यूएसए की कंपनियां, कोविड-19 माना जा रहा कारण

Tue, 01 Dec 2020 10:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Dec 2020 10:07 PM IST
सार

  • इंटरनेशनल पैकेज में आई गिरावट, घरेलू कंपनियों के पैकेज मेंआया 20 लाख का पैकेज

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: USA companies did not reach IIT Roorkee for placement
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

इस बार रुड़की आईआईटी में यूएसए की कंपनियां प्लेसमेंट के लिए नहीं पहुंची है। सूत्रों के अनुसार कोविड 19 के चलते यूएसए की कंपनियां नहीं आई है। बताया गया है कि यूएसए कंपनियों ने ऑफर को होल्ड किया हुआ है। इसलिए हो सकता है कि कुछ समय बाद ही कंपनियां प्लेसमेंट के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


वहीं इस बार घरेलू कंपनियों के पैकेज में बीस लाख का उछाल आया है। सबसे ज्यादा पैकेज कंप्यूटर साइंस ब्रांच के छात्र के लिए 80 लाख रुपये ऑफर किया गया है। जबकि बीते साल घरेलू कंपनियों का अधिकतम पैकेज 60 लाख रहा था।
विज्ञापन



आईआईटी मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि आईआईटी में प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत एक दिसंबर तक कुल 25 कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इन कंपनियों ने 272 छात्रों का चयन कर नौकरी के ऑफर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-प्लेसमेंट के लिए 153 ऑफर मिले

प्लेसमेंट में शामिल होने वाली कंपनियों में अमेजॉन, अनलॉग डिवाइस, एप डायनमिक्स, बजाज ऑटो, फ्लिप कार्ट, गोल्डमेन, जगुआर लैंड रोवर, जेपी मॉरगन, माइक्रोन टेक्नोलोजी, सोलर एनर्जी कोरपोरशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं वेदांता लिमिटेड आदि शामिल हैं।

अभी तक इन कंपनियों ने 272 छात्रों का चयन किया है। जबकि पांच छात्रों का रिजल्ट वेटिंग में हैं। इसके अलावा तीन इंटरनेशनल ऑफर भी मिले हैं। वहीं दूसरी ओर ट्रेनिंग के लिए गए छात्रों को प्री-प्लेसमेंट के लिए 153 ऑफर मिले हैं।

जबकि पिछले साल प्री-प्लेसमेंट ऑफर 139 रहे थे। पिछले साल माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने सबसे ज्यादा करीब एक करोड़ का पैकेज ऑफर किया था। इस बार यूएसए से कंपनियों के नहीं आने से विदेशी पैकेज में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed