{"_id":"5fca68d28ebc3ecfbe6852f1","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-update-today-decision-to-start-studies-in-higher-educational-institutions-will-on-9th-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Uttarakhand: नौ दिसंबर को होगा उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने पर फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Uttarakhand: नौ दिसंबर को होगा उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू करने पर फैसला
Sat, 05 Dec 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:30 AM IST
सार
- कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, एसओपी भी तय होगी
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड काल में उत्तराखंड में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने पर सरकार नौ दिसंबर को फैसला करेगी। नौ दिसंबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में इसका प्रस्ताव आएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केंद्र की ओर से मानक जारी होने के बाद भी अभी तक प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों में सामान्य रूप से पढ़ाई शुरू करने पर फैसला नहीं लिया है। केंद्र सरकार कह चुकी है कि सामाजिक दूरी सहित अन्य मानकों का पालन करते हुए पढ़ाई शुुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, प्रदेश में कोरोना के मामले अब फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए ही प्रदेश सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। प्रदेश सरकार अब इस मामले में नौ दिसंबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में विचार करेगी। कैबिनेट के लिए प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। इसमें यह भी तय होगा कि कॉलेज कब से खुलेंगे और यह भी कि पढ़ाई किस तरह से होगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षण संस्थाओं में सामान्य रूप से पढ़ाई शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इस मामले में सभी मंत्रियों की राय ली जाएगी। इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा सकता है। हर पहलू को ध्यान में रखकर ही सरकार कोई फैसला लेगी।
- डॉ.धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, स्वतंत्र प्रभार