फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 680 new positive and eight death

Coronavirus in Uttarakhand: शनिवार को मिले 680 नए संक्रमित, 08 मरीजों की हुई मौत

Sat, 05 Dec 2020 07:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Dec 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 680 new positive and eight death
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दो दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या छह सौ से अधिक है। बीते 24 घंटे के भीतर 680 नए संक्रमित और आठ मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 77573 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5176 पहुंच गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 12045 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, 680 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 307 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 87, अल्मोड़ा में 50, हरिद्वार 38, पिथौरागढ़ में 36, पौड़ी में 33, ऊधमसिंह नगर में 31, चमोली में 27, टिहरी में 15, चंपावत में 14, रुद्रप्रयाग में नौ, उत्तरकाशी में आठ संक्रमित मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में आठ कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें कैलाश हास्पिटल में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में दो, श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में एक, दून मेडिकल कालेज में एक, एचएनबी बेस हास्पिटल श्रीनगर में एक, बेस अस्पताल अल्मोड़ा में एक मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक कुल 1281 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 457 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 70288 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

कोविड-19 के निवारण के लिए कर्णप्रयाग थाना पुलिस ने नगर में व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाया। अधिकारियों ने पैट्रोल पंप से मुख्य बाजार होते हुए उमा देवी तिराहे तक हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

इस दौरान पुलिस ने बाजार में लोगों को मास्क बांटकर सैनिटाइजर का प्रयोग करने, सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन करने व कोविड के लक्षण दिखने पर जांच कराने के लिए कहा। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, थाना प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा, एसआई सुमित चौधरी, प्रेरणा चौधरी, दिगंबर सिंह, कांस्टेबल बलबीर सिंह, दिगपाल, नवीन भट्ट, राकेश, व्यापार संघ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह, सुरेंद्र आदि थे। 

निजी लैब संचालक नहीं मान रहे सरकार के आदेश

हरिद्वार में 13 पंजीकृत निजी लैब कोरोना की आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच कर रही हैं। इनमें चार लैब को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिकारिक लॉगइन उपलब्ध कराया गया है। लेकिन अधिकांश लैब में पुरानी दरों पर ही कोरोना जांच की जा रही है।

सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल में पेनेसिया हेल्थकेयर एंड डाइग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड लैब के कोरोना के एंटीजन टेस्ट के लिए एक हजार रुपये वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि एंटीजन जांच के लिए 679 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया हैं।

शिकायत मिलने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके झा ने मामले की जांच अपर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचडी शाक्य को सौंप दी है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी पंजीकृत लैब को आरटीपीसीआर और एंटीजन के निर्धारित सूची सेंटर में चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया निर्देशों का पालन न करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोविड जांच के लिए निजी लैब की सुविधा नहीं

बागेश्वर जिले के निजी लैबों में कोविड जांच की सुविधा नहीं है। जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आरटी-पीसीआर, ट्रूनेट मशीन और रेपिड एंटीजन से लोगों की कोरोना जांच मुफ्त में की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से शिविर लगाकर भी कोविड जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। रोजाना करीब 300 सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले से अब तक 36489 सैंपल कोरोना जांच को भेजे जा चुके हैं। इसमें 1151 लोगों की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। 

सिर्फ सरकारी अस्पतालों में हो रही कोविड जांच

पिथौरागढ़ जिले के किसी भी निजी अस्पताल में कोविड जांच नहीं हो रही है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि पिथौरागढ़ में टीबी हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, बेस अस्पताल और एंचोली जांच सेंटर में कोविड की निशुल्क जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि आठ विकासखंडों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भी कोविड की निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध है। 

चंपावत जिले में कोरोना का परीक्षण किसी भी निजी अस्पताल या लैब में नहीं हो रहा है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि चंपावत जिले में तीन (चंपावत जिला अस्पताल, लोहाघाट उप जिला अस्पताल और टनकपुर संयुक्त अस्पताल) सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 का परीक्षण हो रहा है। इन सभी अस्पतालों में निशुल्क परीक्षण हो रहा है। चंपावत जिले में 63013 कोविड-19 जांच हो चुकी है। इनमें से 1395 संक्रमित आए। इन संक्रमितों में से 1173 ठीक हो गए हैं। 198 सक्रिय केस हैं। सात लोगों की कोविड से मौत भी हो चुकी है। वहीं 445 रिपोर्ट आनी है।

नौ सौ रुपये में ही हो रही आरटीपीसीआर जांच 

नैनीताल जिले में डॉ. लाल पैथ, गर्व डायग्नोस्टिक और पैथकाइंड निजी लैब में कोरोना की जांच होती है। यहां सिर्फ आरटीपीसीआर जांच होती है, एंटीजन टेस्ट करने की निजी लैबों को अनुमति नहीं है। आरटीपीसीआर जांच का मूल्य 900 रुपये तय है। जांच में कहीं भी शुल्क वसूली को लेकर अनियमितता नहीं मिली है।

बेस अस्पताल में होती है कोविड जांच 

अल्मोड़ा जिले में कोरोना की जांच किसी भी निजी अस्पताल या लैब में नहीं हो रही है। सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि जिले में बेस अस्पताल में ही कोविड-19 का परीक्षण हो रहा है और किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता। जिला अस्पताल में नि:शुल्क रेपिड टेस्ट होते हैं।

ऊधम सिंह नगर जिले में कोरोना की आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन जांच के लिए पैथ काइंड लैब और डॉ. लाल लैब के साथ भी अनुबंध है। साथ ही कुछ सैंपल गुरुग्राम स्थित कोड डायग्नोसिस भी भेजे जा रहे हैं। जिले के चार निजी अस्पतालों में भी निजी कोविड केयर सेंटर बनाये गए हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि किसी भी निजी लैब अथवा निजी अस्पताल के खिलाफ कोरोना जांच की मनमानी फीस वसूलने की शिकायत नहीं मिली है। आरटीपीसीआर जांच की फीस 900 रुपये और रैपिड एंटीजन की फीस 619 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed