फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 389 new infected found, eight died, number of patients crossed 74 thousand

Corona In Uttarakhand: 389 नए संक्रमित मिले, आठ की मौत, मरीजों की संख्या 74 हजार पार

Sun, 29 Nov 2020 09:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Nov 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 389 new infected found, eight died, number of patients crossed 74 thousand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 74 हजार पार हो गया है। पिछले 24 घंटे में आठ संक्रमित मरीजों की मौत हुई और 389 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून और पौड़ी जिले में संक्रमित मामले बढ़े हैं। संक्रमितों की तुलना में कम मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी 5000 के करीब पहुंच चुकी है।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 11400 सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 146 संक्रमित मरीज देहरादून जिले में मिले हैं। पौड़ी में 57, हरिद्वार में 49, ऊधमसिंह नगर में 33, टिहरी में 24, चमोली में 21, उत्तरकाशी में 18, चंपावत में 10, रुद्रप्रयाग में नौ, पिथौरागढ़ में सात, अल्मोड़ा में सात, नैनीताल में छह, बागेश्वर जिले में दो संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus: देहरादून के बाजारों में फिर लगा 'लॉकडाउन' तो दिखा कुछ ऐसा नजारा, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मृतक आठ मरीजों में से एम्स ऋषिकेश में दो, हिमालयन हॉस्पिटल में तीन, कैलाश हॉस्पिटल में दो, दून मेडिकल कॉलेज में एक मरीज ने दम तोड़ा है। अब तक प्रदेश में 1222 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 

वहीं, आज 278 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिला कर 67475 मरीज स्वस्थ  हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा संक्रमित मामले मिलने से सक्रिय मरीज 4970 हो गई है। 

सात दिनों में 79517 लोगों की जांच, 3161 कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के लिहाज से बीता सप्ताह बेहद ही खराब रहा। कोविड जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित मामले बढ़े हैं। 24 अक्तूबर के बाद एक सप्ताह में सबसे अधिक 68 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। तब से कोरोना काल को 259 दिन बीत गए हैं। सर्दी बढ़ने के कारण प्रदेश में फिर से कोरोना संक्रमण में तेजी आने लगी है। 37 वें सप्ताह में 22 से 28 नवंबर तक प्रदेश में 79517 लोगों की कोविड जांच की गई है, इनमें से 3161 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पिछले सप्ताह की तुलना में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए जांच बढ़ाई है।

जिसके साथ ही संक्रमित मामले भी बढ़े हैं। बीते सप्ताह में 68 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं, साप्ताहिक रिकवरी दर में कमी दर्ज की गई है। 36 वें सप्ताह में 2955 संक्रमित मरीज ठीक हुए थे। जबकि बीते सप्ताह में 2346 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में संक्रमितों की संख्या ज्यादा है।

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्यूनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन लोगों को कोरोना से खुद की सुरक्षा का ख्याल रखना होगा। वर्तमान में संक्रमित मामलों के साथ कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। सर्दी बढ़ने के कारण संक्रमण बढ़ने की आशंका है। इसके लिए लोगों को जागरूक व सतर्क रखने की आवश्यकता है।

पंतनगर विवि के कुलपति सपरिवार कोरोना पॉजिटिव

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तेज प्रताप सपरिवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इस आशय की जानकारी देकर परिवार सहित खुद को तराई भवन में ही आइसोलेट कर लिया है।

कुलपति के ओएसडी भास्कर तिवारी ने बताया कि डॉ. प्रताप को बुखार की शिकायत पर उनका, पत्नी, दो बेटियों सहित भतीजी का सैंपल लिया गया था। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में पांचों लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

हालांकि सभी की हालत में सुधार है, फिर भी डॉ. प्रताप ने एहतियातन परिवार सहित स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। पंतनगर में अब तक उप निदेशक निर्माण इंजीनियर सावित्री भट्ट, कुल सचिव कार्यालय के पांच कर्मियों सहित कुल 11 केस एक्टिव थे। अब यह संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

तीन जिलों में नौ कंटेनमेंट जोन घोषित

प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए फिर से कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। तीन जिलों में नौ कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। दो सप्ताह पहले प्रदेश कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गया था।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसारदेहरादून, पौड़ी और टिहरी जिले में नौ कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें देहरादून में 7, पौड़ी व टिहरी जिले में 1-1 कंटेनमेंट जोन हैं। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घोषित कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाकी सभी तरह की गतिविधियों पर रोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed