फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 376 new infected Found, patients numbers crossed 58 thousand

Coronavirus in Uttarakhand: 376 नए संक्रमित मिले, मरीजों का आंकड़ा 58 हजार पार

Sun, 18 Oct 2020 08:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Oct 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 376 new infected Found, patients numbers crossed 58 thousand
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58 हजार पार हो गया है। बीते 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत हुई और 376 नए संक्रमित मिले हैं।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को 9527 सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं।

विज्ञापन


जबकि 376 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इन्हें मिला कर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 58024 हो गई है। इसमें ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 50982 है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 5728 है। 
विज्ञापन


देहरादून जिले में सबसे अधिक 128 कोरोना मरीज मिले हैं। पौड़ी में 42, नैनीताल में 34, टिहरी में 31, चमोली में 29, हरिद्वार में 28, ऊधमसिंह नगर में 22, चंपावत में 16, उत्तरकाशी में 13, बागेश्वर में 11, रुद्रप्रयाग में 10, पिथौरागढ़ में आठ और अल्मोड़ा जिले में चार कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: अस्पतालों ने छुपाए संक्रमितों की मौत के आंकड़े, बढ़ गए 89 मृतक

प्रदेेश में 24 घंटे में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक मरीज ने दम तोड़ा है। कुल मरने वालों की संख्या 927 हो गई है। 

कोविड जांच बढ़ी संक्रमित मामलों में आई कमी

प्रदेश में जहां कोरोना की सैंपल जांच बढ़ी है वहीं संक्रमित के मामले घट गए हैं। बीते एक सप्ताह में 76 हजार से अधिक लोगों की जांच की गई, जिनमें से 3123 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर पिछले सप्ताह की तुलना में मौत का आंकड़ा बढ़ा है, बीते दिनों हुईं 89 मौतों को मिलाने पर सात दिन में मौतों का आंकड़ा 190 बढ़ गया है।

प्रदेश में कोरोना काल को 217 दिन यानी 31 सप्ताह बीत गए हैं। 11 से 17 अक्तूबर तक 31 वें सप्ताह में जांच बढ़ी है। 30वें सप्ताह में 4463 लोग संक्रमित मिले हैं। उधर, पिछले सप्ताह की तुलना में रिकवरी दर में कमी आई है। पिछले सप्ताह 5091 मरीज ठीक हुए थे, वहीं 31वें सप्ताह में 4634 मरीज ठीक हुए हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 4.07 प्रतिशत रही है। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंउेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि एक अगस्त के बाद साप्ताहिक संक्रमण दर सबसे कम 4.07 प्रतिशत रही है। सैंपल जांच बढ़ने के साथ संक्रमित मामलों में कमी आई है। त्योहारी सीजन में संक्रमण को लेकर और सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed