#Ladengecoronase: कोरोना मरीजों के लिए वरदान बनी मित्र पुलिस की मुहिम, अब तक 45 लोगों की बचाई जान
मित्र पुलिस के जवानों और डिजिटल वालंटियर्स की मदद से अब तक 45 गंभीर मरीजों की जान बचाई जा चुकी है। प्लाज्मा डोनेट करने या लेने के लिए मित्र पुलिस की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक महामारी कोरोना को मात देने के बाद मित्र पुलिस के जवान इस बीमारी से उबरने में दूसरे मरीजों की भी मदद कर रहे हैं। ठीक होने के बाद वह अपना प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं। मित्र पुलिस के जवानों और डिजिटल वालंटियर्स की मदद से अब तक 45 गंभीर मरीजों की जान बचाई जा चुकी है। प्लाज्मा डोनेट करने या लेने के लिए मित्र पुलिस की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
उत्तराखंड में कोरोना: डर और तनाव की वजह से दम तोड़ रहे अधिकतकर कोरोना संक्रमित मरीज
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। कोई ऑक्सीजन के लिए धक्के खा रहा है तो कहीं दवाओं के लिए मारामारी हो रही है। किसी को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे हैं तो कहीं श्मशान में भी अंतिम संस्कार के लिए घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है।
उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 108 मरीजों की मौत, 6054 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 45 हजार पार
इस महामारी के दौरान एक तरफ जहां मित्र पुलिस के जवान जान जोखिम में डालकर व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ गंभीर कोरोना मरीजों का जीवन बचाने में भी अहम भूमिका निभा रहो हैं। कोरोना को मात देने के बाद उत्तराखंड पुलिस के जवान और डिजिटल वालंटियर्स अब तक 45 लोगों की जान बचा चुके हैं।
इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने https://www.covide19plasmauk.in वेबसाइट लांच की है। इस पर क्लिक करने से कोरोना के मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही वेबसाइट के जरिये कोरोना से निजात पा चुके लोग भी अपना प्लाज्मा दान कर सकते हैं ताकि वह किसी दूसरे के काम आकर उसकी जा बचा सके।
ऐसे होगा पंजीकरण
वेबसाइट पर क्लिक करते ही प्लाज्मा लाइफ लिखा होगा। इसके दो ऑप्शन होंगे। नीले रंग वाले ऑप्शन में पेशेंट का पंजीकरण करना होगा। इसमें मरीज का नाम, घर का पता, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप, उम्र और किस चीज की जरूरत है। जैसे प्लाज्मा, खून या प्लेटलेट्स वाले ऑप्शन पर टिक करना होगा। इसके बाद उसे सबमिट कर दें।
लाल रंग के ऑप्शन पर जाकर डोनर को पंजीकरण करना होगा। इसमें डोनर का नाम, उम्र, पिता का नाम, कांटेक्ट नंबर, ऑल्टरनेट नंबर, कोविड से रिकवरी की तारीख, प्लाज्मा, खून या प्लेटलेट क्या डोनेट करना चाहते हैं, यह सब देना होगा।
वेबसाइट पर आवश्यक दिशा निर्देश भी
वेबसाइट पर प्लाज्मा दान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। बताया गया है कि प्लाज्मा देने वाले की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और उसका वजन 50 किलोग्राम हो। इसके साथ ही कई आवश्यक जानकारी भी दी गई है।
प्लाज्मा डोनेट करने के लिए वेबसाइट शुरू की गई है। इसके माध्यम से अब तक प्लाज्मा देकर 45 गंभीर कोरोना मरीजों की जान बचाई जा चुकी है। प्लाज्मा डोनेट करने वालों की संख्या कुमाऊं से ज्यादा है। वहीं, गढ़वाल के विभिन्न जिले में भी प्लाज्मा डोनर सामने आ रहे हैं।
- अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड