फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : two patients recovered, total number of recovered patients 13th

Coronavirus in uttarakhand: दो और कोरोना संक्रमित जमाती ठीक, सही हो चुके कुल मरीजों की संख्या 13

Mon, 20 Apr 2020 11:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Apr 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : two patients recovered, total number of recovered patients 13th
- फोटो : File Photo

उत्तराखंड में दो और कोरोना संक्रमित जमाती ठीक हो गए हैं। एक कानपुर और एक देहरादून का है। देर रात हल्द्वानी से रिपोर्ट आई। आज दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। इसकी पुष्टी डिप्टी एमएस और स्टेट कॉर्डिनेटर कोरोना डॉक्टर एनएस खत्री ने की है। अब राज्य में सही हो चुके मरीजों की संख्या 13 हो चुकी है।

विज्ञापन

 

रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मामले सामने आए। दोनों ही संक्रमित मरीज मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हैं। प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 44 हो गई है। मरीजों को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रविवार को मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, एम्स ऋषिकेश व निजी पैथोलॉजी लैब से 334 सैंपलों की रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दो मामले पॉजिटिव और 332 निगेटिव आए। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने दोनों मरीजों में कोरोना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है संक्रमितों की स्थिति

जिला         -     संक्रमित
देहरादून      -       22
नैनीताल      -       09
हरिद्वार       -         07
ऊधमिसंह नगर -     04
अल्मोड़ा        -      01
पौड़ी           -        01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed