Coronavirus in Uttarakhand : ठीक हुए छह और संक्रमित, अब रह गए 17 एक्टिव केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में छह और कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। अब राज्य में 45 मरीज ठीक हो चुके हैं। केवल 17 एक्टिव केस रह गए हैं। वहीं राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 63 है।
शुक्रवार को दून मेडिकल कॉलेज से पांच और एम्स ऋषिकेश से एक संक्रमित मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, तीन दिन राहत के बाद दो कोरोना संक्रमित मिलने से फिर आफत बढ़ गई है।
शुक्रवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपद में दो संक्रमित मिले हैं। इन दोनों को मिलाकर प्रदेश में अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 63 हो गई है। जबकि जांच
रिपोर्ट में 349 सैंपल नेगेटिव मिले हैं।
प्रदेश में संक्रमण के दोगुना होने की दर 71 दिन
वहीं, प्रदेश में संक्रमण के दोगुना होने की दर 71 दिन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर, एम्स ऋषिकेश और निजी पैथोलॉजी लैब से 481 सैंपलों की रिपोर्ट मिली है।
किसी भी सैंपल में कोरोना संक्रमण नहीं मिला है। पूरे प्रदेश से 258 सैंपल लांच के लिए भेजे गए हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि तीसरे दिन गुरुवार को भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण दोगुना होने की दर 71 दिन हो गई है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में आठ हजार से अधिक लोग होम क्वारंटीन हैं। जबकि तीन हजार लोग फैसिलिटी क्वारंटीन में हैं।