फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: Only Emergency service shops will open on sunday in dehradun

देहरादून: साप्ताहिक बंदी के लिए गाइडलाइन जारी, रविवार को खुली रहेंगी आवश्यक सेवाओं की दुकानें 

Fri, 18 Sep 2020 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Sep 2020 11:22 PM IST
सार

  • साप्ताहिक बंदी वाले बाजारों के लिए डीएम ने जारी किए आदेश, सैलून भी खुले रहेंगे
  • चकराता में बुधवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक बंदी 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: Only Emergency service shops will open on sunday in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में रविवार साप्ताहिक बंदी वाले बाजारों में मेडिकल स्टोर, दूध-दही आदि आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा सैलून व नाई की दुकानें भी खुली रखी जाएंगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए। 

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि मौजूदा समय में नगर निगम क्षेत्र देहरादून, छावनी परिषद गढ़ी कैंट व क्लेमेनटाउन क्षेत्र, त्यूणी क्षेत्र के सभी बाजारों में साप्ताहिक बंदी रविवार है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब इन बाजारों में साप्ताहिक बंदी के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं की दुकानें ही खुलेंगी। इसके अलावा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं, एसडीएम चकराता ने क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी बुधवार के स्थान पर रविवार को करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

जिले में तीन और कंटेनमेंट जोन बनाए 

डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के मिलने के कारण जिले में तीन और इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिसमें निगम देहरादून की हिल व्यू कॉलोनी इंद्रानगर, 46/5 पार्क रोड निकट वर्मा क्वार्टर एवं 107 टीचर्स कॉलोनी शामिल हैं। अगले आदेशों तक यहां के लोग दूसरे क्षेत्रों में नहीं जाएंगे। 

1549 सैंपल जांच को भेजे 
डीएम ने बताया कि शुक्रवार को 1549 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। आशा कार्यकर्तियों ने आशा कार्यकर्तियों ने 3369 लोगों का फॉलोअप किया। 4646 लोगों का फोन के जरिये सर्विलांस किया गया। दूसरे राज्यों से दून पहुंचे 355 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर क्वारंटीन किया गया। जबकि 30 लोगों की काउंसिलिंग की गई। उधर, एंटी डेंगू-मलेरिया अभियान के तहत जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम को डोईवाला में 20 घरों व 37 कंटेनर में मच्छर का लार्वा मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed