फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: Corona positive Former Union Minister Uma bharti admitted in rishikesh aiims

Coronavirus In Uttarakhand: कोरोना संक्रमित पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ऋषिकेश एम्स में भर्ती 

Mon, 28 Sep 2020 06:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Sep 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: Corona positive Former Union Minister Uma bharti admitted in rishikesh aiims
उमा भारती - फोटो : पीटीआई

रविवार को कोरोना संक्रमित होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती आज ऋषिकेश एम्स में भर्ती हो गई हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर एकाउंट पर दी है। वे कल से ही एक आश्रम में क्वारंटीन थीं। लेकिन रात में अचानक बुखार ज्यादा होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। भर्ती करने के बाद उनकी कई तरह की जांच की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उमा भारती के संपर्क में आए 57 लोगों ने कराए कोरोना टेस्ट

पूर्व केंद्रयी मंत्री उमा भारती के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए बदरीनाथ धाम और जोशीमठ के लोगों ने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया। वे  23 सितंबर को जोशीमठ पहुंचने के बाद अगले दिन दर्शन करने के लिए बदरीनाथ धाम पहुंची थीं।

इस दौरान उन्होंने देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों सहित अन्य लोगों से भी मुलाकात की थी। जोशीमठ में भी वे कई लोगों से मिली थीं। अब उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों में हलचल है।

इसी के चलते सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ और बदरीनाथ में कई लोगों ने करोना टेस्ट कराए। उपमुख्य चिकित्साधिकारी एमएस खाती ने बताया कि बदरीनाथ धाम में 36 और जोशीमठ में 21 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed