फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: 267 new infected found in 24 hours, five patients died

Coronavirus In Uttarakhand: 24 घंटे में 267 नए संक्रमित मिले, पांच मरीजों की मौत

Sun, 03 Jan 2021 09:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Jan 2021 09:01 PM IST
सार

  • कुल संक्रमितों की संख्या 91811 हुई, 244 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: 267 new infected found in 24 hours, five patients died
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, जबकि 267 नए लोग संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 91811 पहुंच गई है। इनमें 84705 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 11788 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। वहीं, देहरादून जिले में 123 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नैनीताल में 54, हरिद्वार में 22, उत्तरकाशी में 18, पौड़ी में 13, ऊधमसिंह नगर में 11, टिहरी में 11, चंपावत में सात, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में दो, अल्मोड़ा, बागेश्वर व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus In Uttarakhand: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद दिया जाएगा प्रमाणपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आज पांच मृतकों में से एम्स ऋषिकेश में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में एक, दून मेडिकल कॉलेज में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1527 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 84705 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 4376 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय भी कोरोना पॉजिटिव

वहीं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि जो लोग भी पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हैं। वह सावधानी बरतें और खुद को आइसोलेट कर लें।

प्रदेश में रिकवरी बढ़ी, मृत्यु दर में आई कमी

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से थोड़ी राहत मिली है। संक्रमितों की तुलना में रिकवरी दर बढ़ी है और कोरोना मरीजों की मृत्यु दर में कमी आई है। बीते सात दिनों के भीतर प्रदेश में 93 हजार से अधिक कोविड जांच की गई। इसमें 2326 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 3307 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, 46 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल को 294 दिन यानी 42 सप्ताह का समय बीत गया है। नए साल में कोरोना जंग में सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। सात दिन के भीतर 93963 लोगों की जांच हुई है। इसमें 2326 संक्रमित मामले सामने आए हैं।

41वें सप्ताह की तुलना में 1039 कम संक्रमित मिले हैं। वहीं, 3307 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते सप्ताह प्रदेेश में 68 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। जबकि 42वें सप्ताह में 46 मरीजों ने दम तोड़ा है। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पिछले साढ़े पांच महीनों में सात दिनों में सबसे कम संक्रमण दर 2.48 प्रतिशत रही है।

पिछले सप्ताह की तुलना में 15 हजार कम सैंपलों की जांच हुई है, लेकिन रिकवरी दर बढ़ी और मृत्यु दर में कमी आई है। नए साल के शुरुआत में कोरोना संक्रमण के नतीजे राहत देने वाले हैं। 

नौ जनवरी को सभी जिलों में होगा टीकाकरण का पूर्वाभ्यास 

कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में सभी तैयारियां पूरी की गई है। सरकार को उम्मीद है कि जनवरी माह के अंत या फरवरी के शुरूआत में कोविड वैक्सीन मिल सकती है। पहले चरण में प्रदेश के 94 हजार हेल्थ वर्करों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। नौ जनवरी को सभी जिलों में कोविड टीकाकरण का पूर्वाभ्यास(ड्राई रन) किया जाएगा। 

प्रदेश के 2319 सरकारी और 2366 निजी अस्पतालों के 94668  हेल्थ वर्करों को पहले चरण में टीका लगाया जाना है। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार शनिवार को राज्य स्तर पर पांच अस्पतालों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सफल रहा। अब सरकार की ओर से नौ जनवरी को सभी जिलों में कोविड टीकाकरण के इंतजाम को परखा जाएगा। केंद्र ने कोविड वैक्सीन की मंजूरी मिल गई है। इस माह के अंत तक या फरवरी माह के शुरूआत में राज्य को कोविड वैक्सीन मिल सकती है। जिसके बाद टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि कोविड वैक्सीन लगाने के लिए राज्य, जिला व ब्लाक स्तर पर तैयारी गई है। वैक्सीन के लिए 317 कोल्ड चेन प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। इसमें तीन रीजनल वैक्सीन स्टोर शामिल हैं। जनवरी माह के अंत तक केंद्र से कोविड वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। राज्य स्तर पर पूर्वाभ्यास के बाद नौ जनवरी को सभी जिलों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास करने की तैयारी है।

कोरोना वैक्सीन का देश में बनना गर्व की बात: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह संपूर्ण देशवासियों के लिए गर्व की बात है कि कोविड-19 की वैक्सीन भारत में ही बनी है। मुख्यमंत्री ने स्वदेशी वैक्सीन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्री और वैज्ञानिकों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लंबे समय से कोविड-19 स्वदेशी वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो चुका है।

कोरोना वैक्सीन विशेष समिति की सिफारिश पर ड्रग कंट्रोल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ और सीरम इंस्टीट्यूट की ‘कोविशील्ड’ को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। संपूर्ण देशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि ये दोनों ही वैक्सीन भारत में ही बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed